Sad News: बोमन ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां ने कहा दुनिया को अलविदा, लिखी इमोशनल पोस्ट

Published : Jun 10, 2021, 10:13 AM ISTUpdated : Jun 10, 2021, 05:32 PM IST
Sad News: बोमन ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां ने कहा दुनिया को अलविदा, लिखी इमोशनल पोस्ट

सार

बोमन ईरानी  की मां का निधन हो गया है। 94 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। मां के गुजर जाने के बाद बोमन ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर मां को याद किया। उन्होंने लिखा- मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया।

मुंबई. एक्टर बोमन ईरानी (Boman Irani) की मां का निधन हो गया है। 94 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मां के गुजर जाने के बाद बोमन ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर मां को याद किया। उन्होंने लिखा- मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वो 94 साल की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों का रोल निभाया था। 


उन्होंने आगे लिखा- मेरी मां बहुत जिंदा दिल इंसान थीं। वो कई मजाकियां कहानियों से भरी हुई थीं, जो सिर्फ वो ही सुना सकती थी।जब भी वो मुझे फिल्मों के लिए भेजती थीं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि कंपाउंड किड्स मेरे साथ रहें। वो हमेशा कहती थीं- पॉपकार्न मत भूलना। उनको खाना और गाना बहुत पसंद था। 


वो हमेशा एक स्टार थी- बोमन
बोमन ने लिखा- मां हमेशा कहती थीं कि तुम एक एक्टर इसलिए नहीं हो कि लोग तुम्हारी तारीफ करते हैं बल्कि तुम एक एक्टर हो ताकि तुम लोगों को मुस्कान दे सको। लोगों को खुशी दो। आखिरी रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम मांगे थे। वो चांद और तारे भी मांग सकती थीं। वो हमेशा एक स्टार थीं और हमेशा रहेंगी।

PREV

Recommended Stories

'धुरंधर' ने रणवीर सिंह की इन 7 फिल्मों को चटाई धूल, एक हफ्ते के अंदर बना दिया यह रिकॉर्ड
Sholay The Final Cut: धर्मेंद्र की फिल्म ने री-रिलीज में बनाया रिकॉर्ड, पहले दिन की इतनी कमाई!