बोनी कपूर को Sridevi की आईं याद, शेयर की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर, फैंस हुए इमोशनल

Published : Jan 18, 2022, 08:31 PM ISTUpdated : Jan 18, 2022, 08:38 PM IST
बोनी कपूर को Sridevi की आईं याद, शेयर की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर, फैंस हुए इमोशनल

सार

बोनी  कपूर ने श्रीदेवी की पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो गजब की हसीन लग रही हैं। दिवंगत अभिनेत्री की तस्वीर देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं। 

मुंबई. श्रीदेवी (sridevi) हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें बहुत मिस करते हैं। अदाकारा को टूट कर चाहने वाले बोनी कपूर की मानें तो वो उन्हें हर पल याद करते हैं। फिल्म प्रोड्यूसर उनकी याद में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें डालते रहते हैं। एक बार फिर से बोनी ने श्रीदेवी की पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो गजब की हसीन लग रही हैं। दिवंगत अभिनेत्री की तस्वीर देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं। 

बोनी कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लखनऊ में वर्ष 2012 में सहारा शहर में दुर्गा पूजा का एक उत्सव मनाया जा रहा है।’इस तस्वीर में श्रीदेवी व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके माथे, गाल और पीठ पर सिंदूर लगे हुए हैं। वहीं, श्रीदेवी के पीठ पर सिंदूर से अंग्रेजी में बोनी कपूर का नाम लिखा हुआ है। कैप्शन से साफ है कि यह तस्वीर लखनऊ में लगी गई थी।

फैंस श्रीदेवी करते हैं मिस 

सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की ये तस्वीर वायरल हो रही हैं। लोग इस फोटो को देखकर भावुक हो रहे हैं और कमेंट करके श्रीदेवी को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' सच्चा प्यार जिसे भगवान ने तोड़ दिया। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'ओ मेरी चांदनी, मिसिंग यू।' फैंस श्रीदेवी को बहुत मिस कर रहे हैं और रोने वाले इमोजी बना रहे हैं।

24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने दुनिया को कहा था अलविदा 

बता दें कि तकरीबन पांच दशक तक अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया था। महज़ 54 साल की उम्र में अभिनेत्री के असामयिक निधन से उनका पूरा परिवार और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में डूब गया था। जाह्नवी और खुशी तो मां के जाे के बाद पूरी तरह टूट गई थी। लेकिन अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।

और पढ़ें:

Shilpa shetty ने पिंक आउटफिट में दिखाए हॉट अदाएं, फैंस बोले- कतई जहर हो मैडम

जब अग्निपथ नहीं चली थी तब यश जौहर का टूट गया था दिल, पिता की कहानी बता Karan Johar हुए इमोशनल

Akshay kumar की फिल्म 'बच्चन पांडे' के दो नए पोस्टर हुए रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

PREV

Recommended Stories

रेखा ने अपनी फैन के साथ किया ऐसा व्यवहार, फैंस बोले- जया बच्चन का रोग लग गया
बॉबी देओल ने 'प्यारे पापा' धर्मेंद्र को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, कह दी यह बात