नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में खड़ा हुआ ये एक्टर तो मेकर्स ने दिखाया शो से बाहर का रास्ता

Published : Dec 18, 2019, 12:17 PM IST
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में खड़ा हुआ ये एक्टर तो मेकर्स ने दिखाया शो से बाहर का रास्ता

सार

नगरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में देश दो हिस्सों में बंट गया है। कोई इस बिल का सपोर्ट कर रहा है तो कोई इसका विरोध कर रहा है। इसके साथ ही इसकी आंच से बॉलावुड भी नहीं बच पाया है वो भी अब दो भागों में बंटता दिखाई दे रहा है।

मुंबई. नगरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में देश दो हिस्सों में बंट गया है। कोई इस बिल का सपोर्ट कर रहा है तो कोई इसका विरोध कर रहा है। इसके साथ ही इसकी आंच से बॉलावुड भी नहीं बच पाया है वो भी अब दो भागों में बंटता दिखाई दे रहा है। कोई सेलिब्रिटी इसे सपोर्ट कर रहा है तो कोई इसके खिलाफ अपने विचार रख रहा है। बिल के विरोध में आज हर जगह लोगों का प्रदर्शन और गुस्सा देखा जा रहा है। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन रविवार को काफी उग्र हो गया था। छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प पर कई सितारों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। ऐसे में खबर है कि एक्टर सुशांत सिंह ने भी कानून को लेकर विरोध प्रकट किया है। लेकिन उनका ये विरोध उन्हीं पर भारी पड़ गया। 

एक्टर पर भारी पड़ा कानून का विरोध

सुशांत सिंह पिछले सात साल से क्राइम शो 'सावधान इंडिया' को होस्ट कर रहे थे। वे 2012 से इस शो को होस्ट कर रहे थे। लेकिन अब जब उन्होंने नागरिकता कानून का विरोध किया तो उन्हें मेकर्स ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद ट्विटर पर पोस्ट लिखकर दी है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट लिखी, 'और सावधान इंडिया के साथ मेरा कार्य समाप्त होता है।' इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन्स आने शुरू हो गए। 

 

यूजर ने कही ये बात

सुशांत सिंह की पोस्ट पर एक यूजर ने सवाल किया, क्या ये आपने सच बोलने की कीमत अदा की है? इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'एक बहुत छोटी सी कीमत है मेरे दोस्त, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जवाब कैसे देंगे?' इसके साथ ही एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया। उन्होंने सुशांत की तारीफ करते हुए लिखा, 'यह व्यक्ति हमेशा सत्य के लिए खड़ा होता है, आपको सलाम है मेरे दोस्त।' बता दें कि सुशांत सिंह साल 2012 से 'सावधान इंडिया' को होस्ट कर रहे हैं। 

इन सितारों ने भी किया छात्रों का सपोर्ट 

नागरिकता संशोधन कानून 2019 मामले को लेकर जामिया के छात्रों के साथ हुई हिंसा की बॉलीवुड के तमाम सितारों ने आलोचना की है। इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना, सायनी गुप्ता, रेणुका शहाणे, रकुल प्रीत, परिणीति चोपड़ा, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और जावेद अख्तर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

2026 में 10 स्टार किड्स दिखाएंगे जलवा, 2 तो सिर्फ 8 दिन बाद मचाने आ रहे गदर
Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे