
मुंबई. कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर अपनी बात रखती हैं। साथ ही मौके का फायदा उठाकर वो किसी पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं हटती हैं। इन दिनों देश में नागरिकता संशोधन बिल का मुद्दा गरमाया हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर अपनी बात रखी है। हाल ही में आलिया भट्ट के पापा और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ ट्वीट कर डाला, जिसे लेकर अब कंगना की बहन रंगोली ने महेश भट्ट के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया।
रंगोली ने कही ये बात
महेश भट्ट ने कुछ साल पहले बेटी पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक वाला फोटोशूट कराया था, जिसे लेकर उस वक्त भी काफी विवाद हुआ था। लोगों ने महेश भट्ट को खरी-खोटी सुनाई थी। अब उसी फोटो को शेयर करते हुए कंगना की बहन रंगोली ने महेश भट्ट पर निशाना साधा है। रंगोली ने ट्वीट कर लिखा, 'भट्ट साहब किताबें पढ़ लेने से हम सिर्फ बड़ी बीतें सीखते हैं। बड़े बन नहीं सकते। जवान लड़की को जांघ पर बैठाकर ऐसे KISS करके फोटो खिचवाते हो। इंसान अपने कर्मों से बड़ा बनता है। क्या किया है आपने देश के लिए। ये सब फर्जी लिब्रलपन अब नहीं चलेगा।' इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्टिव हो गए और उन्होंने तरह-तरह के कमेंट्स किए। एक यूजर ने रंगोली की तारीफ करते हुए लिखा, 'वाह मैम आपने क्या सही बात कही।' फिर, यूजर्स ने महेश भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इन सितारों ने भी किया छात्रों का सपोर्ट
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर देश दो भागों में बंटता हुआ दिखाई दे रहा है। एक पक्ष में तो दूसरा विपक्ष में। वहीं, बॉलीवुड में भी दो भाग बंटते दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्टार्स इस बिल का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ विरोध जता रहे हैं। इन दिनों इस मामले को लेकर जामिया के हालात बदले हुए हैं। लोग प्रदर्शन करते-करते उग्र हो गए थे, जिससे पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई थी। इसे लेकर सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने नाराजगी जताई थी और स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया था। इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना, सायनी गुप्ता, रेणुका शहाणे, रकुल प्रीत, परिणीति चोपड़ा, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और जावेद अख्तर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।