कंगना की बहन ने महेश भट्ट पर साधा निशाना, बेटी के साथ लिपलॉक वाली फोटो पर कह दी ये बड़ी बात

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर देश दो भागों में बंटता हुआ दिखाई दे रहा है। एक पक्ष में तो दूसरा विपक्ष में। वहीं, बॉलीवुड में भी दो भाग बंटते दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्टार्स इस बिल का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ विरोध जता रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2019 8:05 AM IST

मुंबई. कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर अपनी बात रखती हैं। साथ ही मौके का फायदा उठाकर वो किसी पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं हटती हैं। इन दिनों देश में नागरिकता संशोधन बिल का मुद्दा गरमाया हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर अपनी बात रखी है। हाल ही में आलिया भट्ट के पापा और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ ट्वीट कर डाला, जिसे लेकर अब कंगना की बहन रंगोली ने महेश भट्ट के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया।  

रंगोली ने कही ये बात 

Latest Videos

महेश भट्ट ने कुछ साल पहले बेटी पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक वाला फोटोशूट कराया था, जिसे लेकर उस वक्त भी काफी विवाद हुआ था। लोगों ने महेश भट्ट को खरी-खोटी सुनाई थी। अब उसी फोटो को शेयर करते हुए कंगना की बहन रंगोली ने महेश भट्ट पर निशाना साधा है। रंगोली ने ट्वीट कर लिखा, 'भट्ट साहब किताबें पढ़ लेने से हम सिर्फ बड़ी बीतें सीखते हैं। बड़े बन नहीं सकते। जवान लड़की को जांघ पर बैठाकर ऐसे KISS करके फोटो खिचवाते हो। इंसान अपने कर्मों से बड़ा बनता है। क्या किया है आपने देश के लिए। ये सब फर्जी लिब्रलपन अब नहीं चलेगा।' इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्टिव हो गए और उन्होंने तरह-तरह के कमेंट्स किए। एक यूजर ने रंगोली की तारीफ करते हुए लिखा, 'वाह मैम आपने क्या सही बात कही।' फिर, यूजर्स ने महेश भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

 

इन सितारों ने भी किया छात्रों का सपोर्ट 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर देश दो भागों में बंटता हुआ दिखाई दे रहा है। एक पक्ष में तो दूसरा विपक्ष में। वहीं, बॉलीवुड में भी दो भाग बंटते दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्टार्स इस बिल का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ विरोध जता रहे हैं। इन दिनों इस मामले को लेकर जामिया के हालात बदले हुए हैं। लोग प्रदर्शन करते-करते उग्र हो गए थे, जिससे पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई थी। इसे लेकर सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने नाराजगी जताई थी और स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया था। इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना, सायनी गुप्ता, रेणुका शहाणे, रकुल प्रीत, परिणीति चोपड़ा, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और जावेद अख्तर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के नूंह में जनता को संबोधन।
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict