ब्रह्मास्त्र का तीसरा गाना : डांस का भूत' में रणबीर कपूर ने दी पावरफुल परफॉरमेंस, एक सीन भी नहीं करेंगे मिस

Published : Aug 24, 2022, 09:33 PM ISTUpdated : Aug 24, 2022, 09:46 PM IST
ब्रह्मास्त्र का तीसरा गाना : डांस का भूत' में  रणबीर कपूर ने दी पावरफुल परफॉरमेंस, एक सीन भी नहीं  करेंगे मिस

सार

बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर, धर्मा प्रोडक्शंस ने फैंस को जानकारी दी है कि  इस मूवी का गाना डांस का भूत जो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है, कल यानि 25 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा ।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Dance Ka Bhoot : बॉलीवुड डायरेक्टर अयान मुखर्जी ( Bollywood director Ayan Mukerji) ने पिछले हफ्ते अपनी साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' ( Brahmastra: Part One – Shiva) के तीसरे गाने 'डांस का भूत' के पोस्टर को अन्वील किया था। इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, "डांस का भूत (DANCE KA BHOOT) हमारा तीसरा गाना और ...हमारी एम्बीशन और बड़े पैमाने पर फिल्माया गया  सांग जल्द सबके सामने होगा। वहीं धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने  इंस्टाग्राम पोस्ट पर अब जानकारी दी है कि गीत 'डांस का भूत' कल यानि 25 अगस्त को रिलीज़ कर दिया जाएगा। करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने अपनी पोस्ट में लिखा- "देखेगा जमाना हमारी सूफियाना सी पार्टीयां!" कल आ रहा है #DanceKaBhoot की धुन पर झूमने के लिए तैयार हो जाइए ! 


'डांस का भूत' उनके दो ब्लॉकबस्टर ट्रैक 'केसरिया' और 'देवा देवा' के बाद फिल्म का तीसरा गाना है। गाने की आधिकारिक रिलीज डेट का  इंतजार अब खत्म हो गया है।

 

 

गाने का टीज़र पहले ही हो चुका है रिलीज़-  

देवा देवा गाना हो चुका है हिट
बता दें कि 8 अगस्त को ब्रह्मास्त्र का दूसरा गाना देवा देवा रिलीज किया गया था । अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया और प्रीतम द्वारा कम्पोज़ यह एक भक्ति सांग है, इस डिवोशनल सांग को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है, इसके वीडियो में, रणबीर कपूर को अपनी शक्तियों की खोज करते हुए और आग से खेलते हुए देखा जा सकता है। वहीं इसमें अमिताभ बच्चन की भी एक झलक देखी जा सकती है, जो रणबीर को बताता है कि वह खुद अग्नि अस्त्र है। मेलोडी सांग में आलिया भट्ट भी हैं। दोनों को आग के चारों ओर फेरे लेते देखा जा सकता है।

'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा'
इस बीच, 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, ब्रह्मास्त्र को तीन पार्ट में बनाया जाएगा। पहला पार्ट 9 सितंबर 2022 को थिहटर में रिलीज किया जाएगा। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन ( Amitabh Bachchan, Mouni Roy and Nagarjuna) भी हैं। इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ( Shah Rukh Khan and Deepika Padukone)  के कैमियो होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

अरबपति बिजनेसमैन की पोती है चिरंजीवी की बहू, फैमिली में हैं इतने मेंबर्स, कौन क्या करता है जानें

कौन हैं बिना मर्द सुहागन बनने वाली कनिष्का सोनी? सिंदूर-मंगलसूत्र में दिखीं तो सवालों में घिर गईं

लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन का निकला दम, साउथ की इन दो छोटी फिल्मों फिर लूट लिया बॉक्स ऑफिस

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर