
एंटरटेनमेंट डेस्क, Darlings new song La Lizaar out Alia Bhatt says close to heart : डार्लिंग्स फिल्म का नया गाना ला इलाज आज यानि 2 अगस्त को दिल्ली में एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया है। आलिया भट्ट, विजय वर्मा और शेफाली शाह ( Alia Bhatt, Vijay Verma and Shefali Shah) ने 2 अगस्त को दिल्ली में डार्लिंग्स गीत ला इलाज के लॉन्च में शिरकत की, अरिजीत सिंह द्वारा गाए गाने ला इलाज को विशाल भारद्वाज ने संगीतबद्ध किया है। इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। इवेंट में गाने के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि गाना उनकी आत्मा को छू गया।
ला इलाज ने छुआ आलिया भट्ट की आत्मा को
ला इलाज के बारे में बोलते हुए आलिया भट्ट ने कहा, "जब मैंने इस गाने को सुना तो ये मेरी आत्मा को छू गया, उन्होंने बताया कि यह बहुत सुंदर गीत था, इसको फील करते ही मेरे रोंगटे खड़े हो गए, इसका म्यूज़िक लाजवाब है, वहीं जिस तरह से अरिजीत ने इसे गाया है वो अद्भुत है। इसका फिल्म के साथ बेहतरीन तालमेल है, जिस समय यह पर्दे पर आएगा, उससे इसके कॉम्बीनेशन का पता चलेगा।
मां-बेटी की अजीबोगरीब कहानी
आलिया भट्ट की डार्लिंग्स एक मां-बेटी की अजीबोगरीब कहानी है, जो दुनिया में खुद को खोजने के लिए निकल पड़ती हैं। इस दौरान वे बहुत अजीबोगरीब हालातों का सामना करती हैं। डार्क कॉमेडी मूवी मुंबई में एक पारंपरिक( रूढ़िवादी) निम्न मध्यवर्गीय इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है। वहीं इस दौरान आलिया और उनकी मां लाइफ को खोजती हैं।
बेहद दिलचस्प है कहानी
इससे पहले जुलाई के लास्ट वीक में फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर आउट हुआ था । ट्रेलर में आलिया अपने पति के अत्याचारों के खिलाफ खड़ी हो जाती है। ट्रेलर की शुरुआत में आलिया के पति का किरदार निभा रहे विजय वर्मा कहते है कि वो अपनी वाइफ से बहुत प्यार करते है लेकिन फिर भी वे उसे छोड़कर जा रहे है, इसके बाद उनको अपहरण हो जाता है, इसी की शिकायत आलिया अपनी मम्मी के साथ करने थाने जाती है। वहीं ट्रेलर के मुताबिक विजय वर्मा की किडनैपिंग उनकी पत्नी हमजा ने ही की होती है।
और पढ़ें...
अर्पिता मुखर्जी ही नहीं इन 5 एक्ट्रेस का भी जुड़ चुका नेताओं से नाम, एक की तो SEX चैट भी हुई थी वायरल
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 2 पतियों के साथ 'माधवी भाभी' की PHOTO वायरल, एक्ट्रेस ने लिखा- RRR
आमिर खान के 5 सबसे बड़े विवाद: कभी 'नाजायज बेटा' आया सामने तो कभी कहा शाहरुख़ मेरे तलवे चाटता है
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।