रणवीर सिंह संग शादी टूटने की चर्चा के बीच मां के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण, लोग बोले- शादी की अंगूठी नहीं पहनी

36 साल की दीपिका पादुकोण उस वक्त डिप्रेशन की मरीज रह चुकी हैं, जब उनका रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ था। उन्होंने 2018 में 'बाजीराव मस्तानी' जैसी कई फिल्मों में उनके को-एक्टर रहे रणवीर सिंह से शादी कर ली।

Gagan Gurjar | Published : Sep 30, 2022 6:11 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के अस्पताल में भर्ती होने और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग शादी में दरार आने की खबर मीडिया में वायरल हुई थी। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो चर्चा में हैं, जो मुंबई एयरपोर्ट का है। दीपिका कहां के लिए रवाना हुईं हैं, यह तो स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई उनके हाथ में अंगूठी देखने की कोशिश कर रहा है तो कोई अनुमान लगा रहा है कि वे इलाज के लिए विदेश रवाना हुई हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो देखा जा सकता है कि दीपिका अपनी मां के साथ कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जा रही हैं। वे वहां मौजूद पैपराजी को मुस्कराते हुए पोज दे रही हैं, जिससे अनुमान लगता है कि वे एकदम ठीक हैं। दीपिका ने इस दौरान डेनिम, ब्लैक कलर की हाईनैक और उसके ऊपर ब्लैक एंड व्हाइट लकीरों वाली हाफ स्लीव्स स्वेटर पहनी हुई है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका ने ब्लैक कलर के बूट और इसी कलर का हैंड बैग भी कैरी किया है।

लोग कर रहे ऐसे कमेंट

दीपिका का वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "मुझे लगता है कि वे दिल के इलाज के लिए यूएस जा रही हैं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ओह नो, उनके हाथ में शादी की अंगूठी नहीं है।" एक यूजर ने लिखा है, "डाइवोर्स होने वाला है अब, इसलिए वैकेशन पर जा रही है।" वहीं, एक यूजर ने अनुमान लगाया है कि दीपिका पादुकोण पेरिस में किसी फैशन वीक में शामिल होने जा रही हैं।

क्या खबर हुई थी वायरल

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था, "ब्रेकिंग! दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।" यह ट्वीट ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य और खुद को साउथ, हिंदी और ओवरसीज फिल्मों का विवादित क्रिटिक कहने वाले उमेर संधू नाम के ट्विटर हैंडल से हुआ था।

पिछले सप्ताह अस्प्ताल में भर्ती हुई थीं दीपिका

दीपिका पादुकोण को पिछले सप्ताह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्हें बेचैनी हुई थी। हालांकि, डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस की बेचैनी की क्या वजह बताई? और वे वहां से डिस्चार्ज कब हुईं, इसको लेकर कोई अपडेट दीपिका या उनकी टीम की ओर से नहीं आया।

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फ़िल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण पिछली बार फिल्म 'गहराइयां' में दिखाई दी थीं। उनकी हल्की सी झलक 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' में भी देखने को मिली थी, जिसे क्रेडिट नहीं दिया गया था। दीपिका की अपकमिंग फिल्मों में 'सर्कस', 'पठान', 'प्रोजेक्ट के' और 'जवान' शामिल हैं।

और पढ़ें...

VIKRAM VEDHA: सुपरफ्लॉप रहीं ऋतिक रोशन की ये 10 फ़िल्में, 5 तो बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ भी नहीं कमा सकीं

500 करोड़ की Ponniyin Selvan को लेकर धमकी- सिनेमाघरों में फिल्म लगी तो कर्मचारी अस्पताल में मिलेंगे

Bigg Boss 16: सलमान खान का शो ठुकरा चुके ये 8 सेलेब्स, कुछ तो नाम सुनते ही बोले- कभी नहीं करेंगे

LEAK SEX CLIP विवाद: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को देवी अवतार में देख भड़के लोग, बोले- आप इस लायक नहीं हो

 

Read more Articles on
Share this article
click me!