तो ये है 84 साल के धर्मेंद्र की फिटनेस का राज, बताया खुद को फिट रखने के लिए क्या करते हैं रोजाना

सरकार ने लोगों की जरूरतों और सुविधाओं को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। 84 साल के धर्मेंद्र अब अपना ज्यादातर समय अपने फार्म हाउस पर ही गुजारते हैं और वहीं से वीडियो बनाकर फैन्स के बीच शेयर करते हैं। वो अपने वीडियो में कभी फार्म हाउस में उगी सब्जियां दिखाते हैं तो कभी पेड़ पौधे दिखाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 26, 2020 10:39 AM IST / Updated: Jul 30 2020, 04:34 PM IST

मुंबई. कोरोना का खतरा कम नहीं हो रहा है। रोज हजारों लोग इस महामारी का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं आए दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में भी इस वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि, सरकार ने लोगों की जरूरतों और सुविधाओं को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। 


फॉर्महाउस पर बिताते है वक्त
84 साल के धर्मेंद्र अब अपना ज्यादातर समय अपने फार्म हाउस पर ही गुजारते हैं और वहीं से वीडियो बनाकर फैन्स के बीच शेयर करते हैं। वो अपने वीडियो में कभी फार्म हाउस में उगी सब्जियां दिखाते हैं तो कभी पेड़ पौधे दिखाते हैं। उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे पहले अपना फार्म हाउस दिखा रहे हैं, फिर अपने कमरे में ही एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस उम्र में भी वो काफी फिट हैं, इसके लिए वो रोजाना व्यायाम करते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा- दोस्तों एक प्यारी सी सलाह और निवेदन है कि कोरोना वायरस से सावधान रहे। 


100 एकड़ में फैला है फॉर्महाउस
धर्मेंद्र का फॉर्महाउस करीब 100 एकड़ में फैला हुआ है।  वे यहां ऑर्गेनिक सब्जियां उगाते हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में टमाटर, बैंगन और गोभी के अलावा कई सारी सब्जियां उगा रखी है। उनके फॉर्महाउस में 1000 फीट गहरी झील भी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, "मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।"

Share this article
click me!