
मुंबई। धर्मेन्द्र (Dharmendra) ने बॉलीवुड की कई नामी-गिरामी हीरोइनों के साथ काम किया है। अब वो जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी (Shabana Azmi) भी दिखेंगी। इस बात को लेकर धर्मेन्द्र काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में धर्मेन्द्र ने शबाना आजमी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक्ट्रेस को गुलाब देते नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने कैप्शन में लिखा- शबाना के साथ बनते-बनते...एक तस्वीर अधूरी रह गई। धर्मेन्द्र की इस फोटो पर कई लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- कोई बात नहीं सर! अधूरी तस्वीर ज्यादा खूबसूरत होती है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- कोई नहीं सर अब अगली फिल्म कम्प्लीट होगी।
बता दें कि धर्मेन्द्र ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हमने साथ में 'बिच्छू' नाम की एक फिल्म में काम किया था, लेकिन किसी वजह से सई परांजपे की ये फिल्म पूरी नहीं हो सकी थी। हालांकि, अब धर्मेन्द्र 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा जया बच्चन, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।
वैसे, धर्मेन्द्र का अब ज्यादातर समय उनके फॉर्महाउस में ही बीतता है। 85 साल के धर्मेंद्र कुछ खास मौकों पर ही मुंबई जाते हैं और फिर अपने फार्महाउस पर लौट आते हैं। लॉकडाउन का पूरा समय धर्मेंद्र ने अपने ही फार्महाउस पर ही गुजारा था। यहां की कई फोटो और वीडियो वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेन्द्र आखिरी बार 2020 में आई फिल्म 'शिमला मिर्ची' में गेस्ट अपीयरेंस करते नजर आए थे। धर्मेन्द्र जल्द ही फिल्म 'अपने 2' में भी दिखेंगे। ये उनकी होम प्रोडक्शन मूवी है और इसमें वो बेटों और पोतों के साथ काम कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।