टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के पापा को हुआ कोरोना, इनकी भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Published : Aug 06, 2020, 08:08 AM ISTUpdated : Aug 06, 2020, 08:09 AM IST
टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के पापा को हुआ कोरोना, इनकी भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सार

देशभर में कोरोना महामारी से लोग काफी परेशान हैं। इस संक्रमण से बचने के लिए सभी अपने घरों में बंद हैं। जरूरत पड़ने पर ही वो घर से बाहर आ रहे हैं। साथ ही ऑफिसेस में भी 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम किया जा रहा है। कोरोना से जहां पूरी दुनिया परेशान है वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है।

मुंबई. देशभर में कोरोना महामारी से लोग काफी परेशान हैं। इस संक्रमण से बचने के लिए सभी अपने घरों में बंद हैं। जरूरत पड़ने पर ही वो घर से बाहर आ रहे हैं। साथ ही ऑफिसेस में भी 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम किया जा रहा है। कोरोना से जहां पूरी दुनिया परेशान है वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है। हाल ही में अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। हालांकि, अभिषेक को छोड़कर सभी अस्पताल से घर आ चुके हैं। ऐसे में दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जगदीश सहित बिजली विभाग के तीन अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित हैं। इस बात की जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने दी है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने दी जानकारी 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि दिशा के पिता जगदीश पाटनी और विभाग के दो अन्य अधिकारी यहां ट्रांसफॉर्मर घोटाले की जांच के सिलसिले में लखनऊ से आए थे। तीनों अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आ गई है और वे पॉजिटिव पाए गए हैं।

48 घंटे के लिए बंद किया गया ऑफिस

डॉ, अशोक कुमार ने आगे बताया कि दिशा के पिता बिजली विभाग की विजिलेंस यूनिट में डेप्‍युटी एसपी के पद पर हैं। फिलहाल, जोनल मुख्य अभियंता कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

बीते दिनों इस वजह से चर्चा में आए थे जगदीश 

बता दें, बीते दिनों जगदीश पाटनी तब सुर्खियों में आए थे, जब वह साइबर ठगों का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे। उनकी क्लोन फेसबुक आईडी बनाकर कुछ परिचितों को मेसेज भेजे गए थे। हालांकि, समय रहते इसकी जानकारी मिल गई और इस वजह से ठग अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाए। जगदीश ने इसकी शिकायत साइबर सेल में भी की थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'वो मुझे जानते नहीं', चेक बाउंस केस के बीच किसके कमेंट पर भड़के राजपाल यादव?
कौन है BOLLYWOOD का वो स्टार किड, जिसने 12 साल में की 15 फिल्में-हिट से ज्यादा रही डिजास्टर