क्या फिर से प्रेग्नेंट है Hardik Pandya की पत्नी Natasha Stankovic, बेबी बंप देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

Published : Dec 26, 2021, 08:03 PM IST
क्या फिर से प्रेग्नेंट है Hardik Pandya की पत्नी Natasha Stankovic, बेबी बंप देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

सार

क्रिसमस (Christmas) का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स तक ने इस त्योहार को जमकर सेलिब्रेट किया। टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी पत्नी नताशा स्टानकोविक (Natasha Stankovic) और बेटे अगस्त्य के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया।

मुंबई। क्रिसमस (Christmas) का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स तक ने इस त्योहार को जमकर सेलिब्रेट किया। टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी पत्नी नताशा स्टानकोविक (Natasha Stankovic) और बेटे अगस्त्य के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। इस दौरान कपल ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। एक फोटो में हार्दिक पांड्या पत्नी नताशा और बेटे को गोद लिए नजर आ रहे हैं। इस दौरान हार्दिक ने नताशा की कमर पर हाथ रखा है। फोटो में नताशा का बेब बंप नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग अब ये चर्चा कर रहे हैं कि हार्दिक दोबारा पापा बनने वाले हैं। 

दरअसल, नताशा (Natasha Stankovic) ने सोशल मीडिया पर पर फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की हैं। इसमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) भी नजर आ रहे हैं। नताशा ने बेटे अगस्त्य को गोद में लिया है। इस दौरान एक फोटो ऐसी भी थी, जिसमें नताशा का बेबी बंप साफ दिख रहा था। इस फोटो में नताशा पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट करने शुरू कर दिए। 

एक शख्स ने पूछा- नताशा जी! क्या आप प्रेग्नेंट हैं? वहीं एक और शख्स ने लिखा- अगस्त्य का भाई या बहन आने वाला है। एक ने लिखा- हार्दिक (Hardik Pandya) भाई डिलिवरी बहुत फास्ट देते हैं। दूसरे मुन्ना के आने की तैयारी दिख रही है। बता दें कि हार्दिक या नताशा में से किसी ने भी अभी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट नहीं किया है।

लॉकडाउन में हुई थी गुपचुप शादी : 
बता दें कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टानकोविक (Natasha Stankovic) ने 2020 में शादी की थी। नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। बाद में कपल ने मई, 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 2 महीने बाद यानी 30 जुलाई को नताशा मां बनीं और उन्होंने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया। बता दें कि टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका के टूर पर है, लेकिन हार्दिक पांड्या इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। हार्दिक फिलहाल अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-
मम्मी Kareena Kapoor की गोद में हैरान-परेशान दिखा छोटा बेटा जेह, बार-बार पलटकर देखता रहा इन्हें

Salman Khan-Katrina Kaif और इन स्टार्स की क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों ने किया हंगामा, इस मूवी ने गाड़े झंडे

कभी Shilpa Shetty की गोद में तो कभी हाथ छुड़ा कर भागती दिखी नन्हीं समीशा, वायरल हो रहीं मां बेटी की Cute Photo

करीना कपूर फैमिली के साथ Christmas मनाने पहुंचीं अमृता के घर, बेटे अरहान के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखीं मलाइका

आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद पहली बार Suhana Khan आईं नजर, दोस्तों संग किया नाइट आउट, वायरल हो रही तस्वीरें

Rohman Shawl से पहले इन 10 से इश्क फरमा चुकी है Sushmita Sen, किसी के साथ भी नहीं टिक पाया रिश्ता

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे