
मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) और ऋतिक रोशन (hrithik roshan) के बीच कई साल पुराना विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है। ऋतिक रोशन इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने शुक्रवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे है। मुंबई पुलिस ने 1 दिन पहले ही ऋतिक को समन भेजते हुए 27 फरवरी को पूछताछ के लिए और बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने के लिए कहा गया था। बता दें कि ऋतिक को यह समन 2016 से जुड़े केस में मिला है, जिसे दो महीने पहले CIU को ट्रांसफर कर दिया गया था। कंगना से जुड़े इस केस का पहले साइबर पुलिस स्टेशन इनवेस्टिगेशन कर रही थी। ऋतिक ने 5 साल पहले आईपीसी के सेक्शन 419 और आई एक्ट के सेक्शन 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंगना से जुड़ा विवाद इसी के बाद कई महीनों तक सुर्खियों में रहा था। दोनों ने एक-दूसरे को कई लीगल नोटिस भेजे थे। इसलिए इस केस में बाद में कंगना का भी स्टेटमेंट लिया जा सकता है।
फर्जी ई-मेल आईडी
ऋतिक को 2013-14 में उनके मेल आईडी पर सैकड़ों मेल आए थे। वकील महेश जेठमलानी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इसी संदर्भ में दिसंबर, 2020 में एक पत्र लिखा था कि उस केस में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। उसी के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने केस साइबर सेल से CIU को ट्रांसफर कर दिया था। 2016 में ऋतिक की शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कोई व्यक्ति उनके नाम पर फर्जी ईमेल आईडी से कंगना को ईमेल भेज रहा था।
कंगना-ऋतिक रिलेशनशिप
2016 में ही ऋतिक ने कंगना को एक लीगल नोटिस भेजा था। यह नोटिस कंगना द्वारा ऋतिक को बेवकूफ एक्स बुलाए जाने पर भेजा गया था। ऋतिक शुरू से ही कंगना के साथ अपने अफेयर की बातों को नकारते आए हैं। हालांकि, कंगना अपने कई इंटरव्यू में यह दावा कर चुकी हैं कि वह और ऋतिक काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। ऋतिक और कंगना ने साल 2010 में फिल्म काइट्स और 2013 में फिल्म क्रिश में काम किया था।
ऋतिक के फोन का जांच
2016 में साइबर सेल ने ऋतिक का लैपटॉप और मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे मे ले लिया था। दिसंबर 2020 में यह केस मुंबई पुलिस के साइबर सेल से क्राइम इंटेलिजेंट यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसकी सिफारिश ऋतिक के वकील ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।