
एंटरटेनमेंट डेस्क, Huge discount on advance booking of Drishyam 2 : अजय देवगन और तब्बू-स्टारर 'दृश्यम 2' ( Drishyam 2 ) के फिल्म मेकर दर्शकों के लिए एडवांस बुकिंग पर एक और रोमांचक ऑफर लेकर आए हैं। दिवाली के विशेष ऑफर के बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। दिवाली 2022 के लिए दृश्यम 2 के मेकर ने एडवांस बुकिंग पर खास ऑफर दिया है। दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हर हथकंडा अपना रहा है। कीमतों में कमी से लेकर फ्लैट 75 रुपये तक टिकट की कीमतों पर छूट की पेशकश करने के लिए, फिल्म मेकर दर्शकों को लुभाने के लिए कई ऑफर लेकर आ रहे हैं। इसी के बीच दिवाली के मौके पर एक और ऑफर आया है जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।
फिल्म मेकर ने दर्शकों को दिया एक और मौका
इस महीने की शुरुआत में, गांधी जयंती के मौके पर अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन-स्टारर 'दृश्यम 2' के मेकर ने 2 अक्टूबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए एक खास पेशकश की थी। इस दिन बुकिंग करने वालों के लिए टिकट में सीधे 50 प्रतिशत की छूट दी थी। । यदि आप थ्रिलर फिल्म के लिए अपना रियायती टिकट खरीदने का अवसर चूक गए हैं, तो अब आपके लिए एक और मौका है। निर्माताओं ने एक और आकर्षक पेशकश के साथ ऑपर की वापसी की है।
'दृश्यम 2' के मेकर ने ऐलान किया है कि दिवाली के अवसर पर बुक किए गए टिकटों पर 25% की छूट दी जाएगी। यह ऑफर 24 अक्टूबर (सोमवार) और 25 अक्टूबर (मंगलवार) को की जाने वाली एडवांस बुकिंग पर लागू है। यदि आप इस सस्पेंस थ्रिलर को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो इस दिवाली खास कीमत पर अपने और दोस्तों के लिए टिकटों को बुक कर सकते हैं।
इस तारीख को रही रिलीज़
'दृश्यम 2' भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और रजत कपूर ( Ajay Devgn, Tabu, Akshaye Khanna, Shriya Saran, and Rajat Kapoor) लीड रोल में हैं। यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'दृश्यम 2' एक मलयालम फिल्म की रीमेक है, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल ( Malayalam film starring superstar Mohanlal ) मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें-
इसलिए शाहरुख खान के मन्नत में नहीं होगी दिवाली पार्टी, शिल्पा शेट्टी-सोनम कपूर होस्ट करेंगे ग्रैंड बैश
इंतजार खत्म , 250 करोड़ की पठान का टीजर इस दिन होगा रिलीज, शाहरुख खान के लिए मेकर्स ने चुनी
Bigg Boss 16: बीमार पड़े सलमान खान, उनकी जगह करन जौहर करेंगे शो को होस्ट
Bhumi Pednekar Diwali Party : ट्रेडिशनल लुक में भूमि पेडनेकर पड़ी गेस्ट पर भारी, देखें पार्टी की पिक्स
हिट को तरसते बॉलीवुड पर भारी सैंडलवुड, कन्नड़ भाषा की इन 5 फिल्मों पर इस साल खूब हुई धन वर्षा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।