- Home
- Entertainment
- South Cinema
- हिट को तरसते बॉलीवुड पर भारी सैंडलवुड, कन्नड़ भाषा की इन 5 फिल्मों पर इस साल खूब हुई धन वर्षा
हिट को तरसते बॉलीवुड पर भारी सैंडलवुड, कन्नड़ भाषा की इन 5 फिल्मों पर इस साल खूब हुई धन वर्षा
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर साउथ इंडियन फ़िल्में ख़ूब कमाल कर रही हैं। खासकर कन्नड़ भाषा की फ़िल्में, ना केवल कर्नाटक बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं, बल्कि पैन इंडिया में भी ये सुपरहिट हो रही हैं। अगर बॉलीवुड और सैंडलवुड की तुलना करें तो 2022 में सैंडलवुड ने बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस पर करारी शिकस्त दी है। बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म (द कश्मीर फाइल्स' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, एक फिल्म (भूल भुलैया 2) सुपरहिट रही। लेकिन सैंडलवुड में सक्सेसफुल फिल्मों की संख्या कहीं ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं कि सैंडलवुड की कौन-कौनसी फ़िल्में सक्सेसफुल रहीं...

पुनीत राजकुमार और प्रिया आनंद स्टारर फिल्म 'जेम्स' सुपरहिट रही। चेतन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 94.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्माण लगभग 55 कर्रोड़ रुपए में हुआ था।
लगभग 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'KGF Chapter 2' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यश स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
किरणराज के. के डायरेक्शन में बनी फिल्म '777 चार्ली' वर्ल्डवाइड 102.75 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर रही। रक्षित शेट्टी और संगीता सृंगेरी स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ था।
योगराज भट निर्देशित 'गलिपता 2' दुनियाभर में 38.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर सुपरहिट रही। 15 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म में गणेश, अनंत नाग, दिगंत जैसे स्टार्स की अहम भूमिका है।
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी 'कांतारा' अभी सिनेमाघरों में चल रही है। 16 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 170 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। ऋषभ शेट्टी स्टारर यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में आ चुकी है।
और पढ़ें...
भारत की 10 सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट जारी, जानिए 'शोले' के अलावा कौन-कौनसी फ़िल्में हैं शामिल
12 साल की बच्ची के साथ 45 साल के मीका सिंह का रोमांटिक वीडियो वायरल, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
'तारक मेहता...' में हो वापस लौट रहे हैं पुराने टप्पू? भव्य गांधी ने चुप्पी तोड़ते हुए बता दी सच्चाई
'KGF' का रिकॉर्ड तोड़ेगी सिर्फ 16 करोड़ रुपए में बनी 'कांतारा', 'PS1' को पछाड़ने के बेहद करीब पहुंची
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।