महिला दिवस पर Varun Dhawan ने मां, भाभी और पत्नी संग शेयर की फोटो, नारी शक्ति को किया सलाम

Published : Mar 09, 2021, 08:16 AM ISTUpdated : Mar 09, 2021, 08:18 AM IST
महिला दिवस पर Varun Dhawan ने मां, भाभी और पत्नी संग शेयर की फोटो, नारी शक्ति को किया सलाम

सार

 सोमवार 8 मार्च को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज ने महिलाओं के लिए पोस्ट शेयर की और उन्हें महिला दिवस की बधाई दी। ऐसे में वरुण धवन ने अपनी मां, भाभी और पत्नी के साथ फोटो शेयर की है।

मुंबई. सोमवार 8 मार्च को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज ने महिलाओं के लिए पोस्ट शेयर की और उन्हें महिला दिवस की बधाई दी। ऐसे में वरुण धवन ने अपनी मां, भाभी और पत्नी के साथ फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि 'भारतीय नारी सब पे भारी'।

सेलेब्स ने किया नारी शक्ति को सलाम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई सेलेब्स ने तस्वीरें शेयर करते हुए नारी शक्ति को सलाम किया है। ऐसे में वरुण धवन ने उनके जीवन से जुड़ी अहम महिलाओं को याद किया और देश को भी एक मैसेज दिया। वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल, मां करुणा और भाभी जानवी देसाई धवन के साथ फोटो शेयर की है। वहीं, इन तस्वीरों में वरुण के साथ उनकी भतीजी भी नजर आ रही है। 

 

वरुण ने महिलाओं के लिए क्या कहा?

वरुण धवन ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'महिला दिवस की शुभकामनाएं, भारतीय नारी सब पे भारी... ये अच्छी बात है कि हम सभी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर आज के दिन को खास बना रहे हैं, लेकिन हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है कि हमें इस देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना है, क्योंकि हर महिला किसी न किसी की पत्नी, बहन या मां है।'

इन फिल्मों में नजर आएंगे वरुण 

गौरतलब है कि वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इसमें वरुण के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसके साथ ही वरुण धवन फिल्म 'भेड़िया' में भी दिखाई देंगे। इसमें वरुण के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में पहली बार सामने आईं पत्नी राधा, जानिए क्या बोलीं?
'धुरंधर' सिंगर से बर्दाश्त नहीं हुई छेड़खानी, स्टेज पर ही दिखाया रौद्र रूप