Ipl nilami 2022: Preity Zinta ने गोद में बच्चा लिए शेयर की फोटो, बताया ऑक्शन को कितना मिस कर रही एक्ट्रेस

Published : Feb 12, 2022, 01:59 PM ISTUpdated : Feb 12, 2022, 02:23 PM IST
Ipl nilami 2022: Preity Zinta ने गोद में बच्चा लिए शेयर की फोटो, बताया ऑक्शन को कितना मिस कर रही एक्ट्रेस

सार

बेंगलुरू में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन (IPL auction 2022) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की को-ऑनर प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) इस बार शामिल नहीं हो पाई हैं। प्रिटी ने नीलामी से ठीक पहले अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बच्चे को गोद में लिए दिख रही हैं।

मुंबई/बेंगलुरू। बेंगलुरू में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन (IPL auction 2022) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की को-ऑनर प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) इस बार शामिल नहीं हो पाई हैं। प्रिटी ने नीलामी से ठीक पहले अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बच्चे को गोद में लिए दिख रही हैं। इस पोस्ट के साथ ही प्रिटी जिंटा ने एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो दूसरी तरीके से इस आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा बनेंगी।

प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो अपने बच्चे को सीने से लगाए नजर आ रही हैं। प्रिटी ने बताया कि आईपीएल ऑक्शन (IPL auction 2022) देखने के लिए वो पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- आज रात टाटा IPL ऑक्शन देखने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। रेड ऑक्शन पैडल की जगह क्यूट वॉर्म बेबी को बांहों में लेकिन बेहद एक्साइटेड हूं। सच बताऊं तो मेरा दिल दौड़ रहा है और हमारी नई पंजाब किंग्स इलेवन टीम के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती। पंजाब किंग्स को शुभकामनाएं। 

इससे पहले प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) ने एक और तस्वीर शेयर की है, जो पंजाब किंग्स की टीम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की है। फोटो में एक टेबल दिख रही है, जिसके कैप्शन में लिखा है- लाइट, कैमरा, ऑक्शन। बता दें कि प्रिटी ने बताया है कि वो इस साल आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने छोटे बच्चों को छोड़कर इंडिया ट्रैवल नहीं कर सकती। पिछले कुछ दिनों मैं और मेरी टीम नीलामी और क्रिकेट की सभी चीजों पर चर्चा करने में बहुत ज्यादा बिजी रहे हैं। दरअसल, मैं अपने फैंस तक पहुंचकर उनसे पूछना चाहती थी कि क्या उनके पास हमारी नई टीम के लिए कोई खिलाड़ी या फिर सुझाव है। मुझे ये जानकर खुशी होगी कि आप इस साल लाल जर्सी में किसे देखना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें:- जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c

प्रिटी जिंटा से 10 साल छोटे हैं उनके पति : 
बता दें कि प्रिटी जिंटा ने विदेशी नागरिक जीन गुडइनफ से शादी की है। प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) से जीन गुडइनफ की पहली मुलाकात फेसबुक पर फैन्स से लाइव चैट करते हुए हुई थी। जीन लॉस एंजिलिस के सैंटा मोनिका में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 29 फरवरी, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे। जीन गुडइनफ उम्र में प्रिटी (Preity Zinta) से 10 साल छोटे हैं। प्रिटी जहां 46 साल की हैं, वहीं जीन अभी 36 के ही हैं।

ये भी पढ़ें : 
IPL Auction 2022 : आईपीएल नीलामी में पहली बार दिखी Shahrukh Khan की बेटी Suhana, बेटे आर्यन भी आए नजर

जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c

IPL Nilami 2022: KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा श्रेयस अय्यर, क्‍या कप्‍तान तलाश हुई खत्‍म

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

'ना एक्टिंग आती, ना शर्म', अनन्या पांडे की 8 PHOTO देख लोग ले रहे मजे!
Palash Muchhal ने स्मृति मंधाना संग शादी टूटने पर तोड़ी चुप्पी, मुश्किल वक्त में लिया यह फैसला!