क्या 11 साल छाेटी गर्लफ्रेंड से शादी की प्लानिंग कर रहे हैं ऋतिक रोशन? जानिए क्या है पूर सच!

ऋतिक रोशन एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वे इन दिनों एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों हाल ही में वेकेशन से वापस लौटे हैं। अब चर्चा है कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। जानिए क्या है सच्चाई...

Akash Khare | Published : Jul 20, 2022 1:46 PM IST / Updated: Jul 20 2022, 07:20 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। अब सुनने में आ रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि दोनों हाल ही में पेरिस में छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं और अब इनकी शादी की खबर आग की तरह इंडस्ट्री में फैली हुई है। वैसे आपको बता दें कि एक फेमस ज्योतिष ने भविष्यवाणी की थी कि ऋतिक की कुंडली में दो शादियों का योग है। उस समय भी यह भविष्यवाणी चर्चा में रही थी और इन दिनों एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है।

सभी के साथ अच्छा है सबा का बॉन्ड
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ऋतिक और सबा हैप्पी रिलेशनशिप में हैं। वे साथ में काफी वक्त बिताते हैं। सबा का ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन के साथ भी अच्छा बॉन्ड है। इसके साथ ही वे ऋतिक के बच्चों के साथ भी घुल-मिल चुकी हैं। इस सबके बाद भी दोनों अपने रिश्ते को थोड़ा और वक्त देना चाहते हैं। दोनों फिलहाल शादी के बारे में नहीं सोच रहे।

Latest Videos

अर्सलान और सुजैन के रिश्ते से कम्फर्टेबल हैं ऋतिक
वहीं दूसरी तरफ देखें तो ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन भी एक्टर अर्सलान गोनी संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते पाए जाते हैं। सिर्फ सुजैन ही नहीं ऋतिक भी अर्सलान के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हाल ही में चारो गोवा ट्रिप पर साथ भी गए थे। बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट करते हुए कहा था कि दोनों एक दूसरे के हमेशा दोस्त रहेंगे और एक दूसरे को हमेशा सपोर्ट करेंगे। लगता है दोनों वही कर रहे हैं।

30 सितंबर को रिलीज होगी 'विक्रम वेधा'
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' की शूटिंग शुरू करेंगे। इससे पहले सैफ अली खान के साथ उनकी फिल्म 'विक्रम-वेधा' रिलीज होगी। यह फिल्म माधवन और विजय सेतुपति स्टारर 'विक्रम-वेधा' की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म इस साल 30 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

और पढ़ें...

EXCLUSIVE: 'संजू' बायोपिक के बाद 4 साल तक पर्दे से गायब क्यों रहे रणबीर कपूर, एक्टर ने खुद बताई वजह

जानिए आमिर की बेटी की पोस्ट पर फातिमा ने ऐसा क्या किया कमेंट कि यूजर बोले- 'बिगड़ी हुई मां की बिगड़ी हुई औलाद' 

महज 3 फिल्मों में सिमटकर रह गया इस एक्ट्रेस का करियर, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी डेब्यू फिल्म

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा