बिना किसी से पूछे जान्हवी ने शेयर किया अगली फिल्म का पोस्टर, फैंस से पूछा- 'मैंने कुछ गड़बड़ तो नहीं कर दी'

Published : Jul 12, 2022, 07:17 PM IST
बिना किसी से पूछे जान्हवी ने शेयर किया अगली फिल्म का पोस्टर, फैंस से पूछा- 'मैंने कुछ गड़बड़ तो नहीं कर दी'

सार

आनंद एल राय के बैनर तले बनी जान्हवी कपूर की अगली फिल्म 'गुड लक जैरी' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी। इस खबर में जानिए आप इस थ्रिलर फिल्म को कहां और कब देख पाएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. जान्हवी कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'गुड लक जैरी' का फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज कर दिया है। आनंद एल राय के बैनर तले बनी इस फिल्म को सिद्धार्थ सेन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जान्हवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद, साहिल मेहता, सुशांत सिंह और पारस छाबरा समेत कई जाने-माने एक्टर्स नजर आएंगे। यह 29 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले जान्हवी ने जब फिल्म की शूटिंग पूरी की थी तब उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी पहले रिलीज हो चुका है पर उसमें सिर्फ जान्हवी ही नजर आई थीं।

पोस्टर शेयर करके पूछा, 'गड़बड़ तो नहीं हो गई?'
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, 'मिलिए मेरे बिजनेस पार्टर्स से… बिना पूछे दिखा दिए हैं आप सभी को। अब कुछ गड़बड़ न हो जाए… गुड लक नहीं कहेंगे?' वहीं फिल्म के डायरेक्टर ने भी यही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बाप रे, पूरे गैंग को एक्सपोज कर दिया। गुड लक जैरी।' बता दें कि फिल्म में जान्हवी जैरी नाम की एक लड़की का रोल प्ले कर रही हैं।

को-एक्टर्स से घिरी नजर आ रही हैं जान्हवी
बात करें पोस्टर की तो इसमें जाह्नवी के साथ कई सारे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। पोस्टर में जाह्नवी इन सभी के बीच में डरी और सहमी बैठी हुई हैं और बाकी सारे एक्टर्स उन्हें घूर रहे हैं। बता दें, 'गुंजन सक्सेना' के बाद 'गुड लक जैरी' जाह्नवी की दूसरी फिल्म है जो सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

कॉफी विद करण 7 के दूसरे एपिसोड में नजर आएंगी
इसके साथ ही हाल ही में करण जौहर ने अपने फेमस शो 'कॉफी विद करण 7' के दूसरे एपिसोड का टीजर रिलीज किया है। इस एपिसोड में जान्हवी कपूर अपनी दोस्त सारा अली खान के साथ शिरकत देती नजर आएंगी। वीडियो में करण, सारा और जान्हवी को मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। यह एपिसोड 14 जुलाई को स्ट्रीम होगा।

और पढ़ें...

क्या आपने देखीं शाहिद कपूर की लेटेस्ट फैमिली पिक्चर्स, क्यूट जैन और मीशा से नजरें नहीं हटा पाएंगे

इस विवादित डायरेक्टर को विवेक अग्निहोत्री ने बताया पागल, बोले- क्या कोई इन्हें खत्म कर सकता है?

मौका मिलता तो अपने शो पर इस 'डेंजरस' सिंगर का इंटरव्यू करना पसंद करते करण जौहर, किंग ऑफ पॉप के नाम से था मशहूर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!