
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म 'पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। सामने आए टीजर पोस्टर में जॉन एक पुलिस वाले के गेटअप में नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि जॉन फिल्म विलन के रोल में नजर आएंगे जो हीरो बने शाहरुख खान यानि 'पठान' को पकड़ते हुए नजर आएंगे। फिल्म से अपना लुक रिवील करते हुए जॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं नहीं मेरा एक्शन बोलेगा।' बता दें कि यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में 3 भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगु) में रिलीज होगी।
शाहरुख ने जॉन को बताया टफ एंड रफ
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस टीजर पोस्टर की शुरुआत में एक टाइम बम फटता हुआ नजर आता है। धमाके के बाद धुंआ उठता है और धुएं के पीछे जॉन अब्राहम खड़े नजर आते हैं। इस लुक में जॉन अब्राहम काफी फिट और पुलिसवाले के गेटअप में नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म में उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। जॉन के इस लुक के उनके को-स्टार्स दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने भी शेयर किया है। शाहरुख ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'यह टफ है और इसक खेल रफ है। मिलिए जॉन अब्राहम से पठान में...'
यशराज स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म
'पठान' को लेकर चर्चा है कि यह यशराज के स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। इससे पहले इसी यूनिवर्स की 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'वॉर' रिलीज हाे चुकी है। आगे 'पठान' और 'टाइगर 3' की कहानियों को भी एक-दूसरे से जोड़कर पेश किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान भी अपने टाइगर अवतार में नजर आएंगे। चर्चा है कि इसमें सलमान के अलावा ऋतिक भी अपने 'वाॅर' वाले कबीर के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...
बायकॉट ट्रेंड से संकट में 'लाइगर', जानिए करन जौहर की पिछली 10 फिल्मों का कैसा रहा हाल
Viral Video: कियारा आडवाणी को मेकअप आर्टिस्ट ने टच किया तो भड़क गए शाहिद कपूर, देखिए आगे क्या हुआ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।