
मुंबई। जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिव्या कुमार खोसला (Divya Kumar Khosla) की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' (Satyamev Jayate 2) हाल ही में रिलीज हुई है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जॉन अब्राहम हाल ही में केबीसी (KBC) के सेट पर पहुंचे। इस दौरान जॉन अब्राहम और दिव्या कुमार खोसला ने अमिताभ बच्चन के साथ खूब हंसी-मजाक किया। हालांकि, इसी बीच फौलादी जिस्म वाले जॉन अब्राहम एक बात को लेकर इतने इमोशनल हो गए कि अमिताभ बच्चन के सामने ही उनके आंसू छलक पड़े।
दरअसल, जॉन अब्राहम केबीसी में समीर वोहरा के कलोट एनिमल ट्रस्ट के लिए धनराशि जुटाने के उद्देश्य से हॉटसीट पर बैठे थे। शो के दौरान सोशल एक्टिविस्ट समीर वोहरा का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें समीर बेजुबान जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता पर बात करते नजर आते हैं। पशुओं पर हुए अत्याचार के बारे में सुनकर जॉन अब्राहम अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाते और उनके आंसू छलक उठते हैं।
जॉन अब्राहम को रोता देख केबीसी के सेट पर सन्नाटा छा जाता है। इसके बाद अमिताभ बच्चन खुद आगे आकर उन्हें पानी पीने के लिए कहते हैं। इसके साथ ही बिग ने जॉन को आंसू पोंछने के लिए टिशू पेपर भी दिए। जॉन अब्राहम को यूं रोता हुआ देखकर बिल्कुल भी नहीं लगता कि फौलादी जिस्म वाले एक्टर का दिल फूल से भी ज्यादा कोमल होगा। बता दें कि फिल्म सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
ऐसी है सत्यमेव जयते 2 की कहानी :
सत्यमेव जयते 2 करप्शन के खिलाफ आवाज उठाने पर बनी है, जिसमें जॉन अब्राहम तीन अलग-अलग किरदारों में हैं। एक तरफ जॉन ने जुड़वा भाइयों सत्या बलराम आजाद (होम मिनिस्टर)- जय बलराम आजाद (पुलिसवाले) का रोल प्ले किया है, वहीं तीसरा किरदार है इनके पिता दादा साहेब बलराम आजाद का। जॉन के तीनों किरदारों की एंट्री और स्पीच में जॉन की पर्सनैलिटी झलकती है, जिसे दमदार बनाने के लिए इसमें दमदार डायलॉग ‘जिस देश की मैया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है’, ‘पंखे पर झूल रहा किसान है, गड्ढे में पूरा जहान है, फिर भी भारत महान है’ और ‘तन मन धन’ से बड़ा है ‘जण, गण, मन’।
ये भी पढ़ें -
बिना शादी के ही मां बन गई Sanjay Dutt की ये एक्ट्रेस, अब 5 साल की बेटी को लेकर कही ये बात
तुझे क्या लगता है तू हीरो बनेगा.. जब आधी को Salman Khan के कमरे में जाकर इस शख्स ने किया था सवाल
Film Antim Screening: 61 साल की Salman Khan की इस गर्लफ्रेंड ने ढाया कहर, अपनी अदाओं ने लूटी महफिल
Do Anjane @ 45: Amitabh Bachchan को देखते ही Rekha को होने लगती थी घबराहट, नहीं कर पाती थी ये काम
जब Akshay Kumar के कारण Twinkle Khanna को थप्पड़ मारने वाला था ये एक्टर, इस वजह से हो गया था खफा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।