मिस्ट्री ब्वॉय के साथ डिनर डेट पर दिखी Kajol की बेटी Nysa Devgn, लोग बोले- ये तो Govinda का बेटा लग रहा

Published : Dec 29, 2021, 06:34 PM ISTUpdated : Dec 29, 2021, 06:35 PM IST
मिस्ट्री ब्वॉय के साथ डिनर डेट पर दिखी Kajol की बेटी Nysa Devgn, लोग बोले- ये तो Govinda का बेटा लग रहा

सार

काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा (Nyasa Devgan) खुद को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं। हालांकि, चाहकर भी वो पैपराजी के कैमरों से नहीं बच पाती हैं। 18 साल की न्यासा देवगन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो व्हाइट कलर की फ्रॉक में एक दोस्त के साथ डिनर डेट पर दिख रही हैं।

मुंबई। काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा (Nyasa Devgan) खुद को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं। हालांकि, चाहकर भी वो पैपराजी के कैमरों से नहीं बच पाती हैं। 18 साल की न्यासा देवगन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो व्हाइट कलर की फ्रॉक में एक दोस्त के साथ डिनर डेट पर दिख रही हैं। दरअसल, 28 दिसंबर की रात को न्यासा देवगन अपने एक दोस्त के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान वो जिस शख्स के साथ दिखीं, वो उसने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिसकी वजह से पहचान में नहीं आया। 

डिनर डेट के दौरान काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) मिडी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। न्यासा का वीडियो देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने तो न्यासा के साथ दिख रहे मिस्ट्री ब्वॉय को गोविंदा का बेटा ही बता दिया। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- अब ये भी आ गई छोटी ड्रेस में। एक बोला- इसने भी मां की तरह फेयरनेस ट्रीटमेंट करा लिया। एक बोला- ये बंदी तो नोरा फतेही को फेल कर देगी। एक ने पूछा- ये इतनी गोरी कैसे हो गई। 

सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं न्यासा : 
बता दें कि न्यासा (Nyasa Devgan) पापा अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेहद करीब है। बता दें, न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्‍छी स्विमर भी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनें।

क्या फिल्मों में एंट्री लेंगी न्यासा : 
काजोल (Kajol) अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें काट खाऊंगी। अजय अक्सर बेटी की तारीफ और सपोर्ट करते हैं। न्यासा बॉलीवुड में एंट्री करेंगी या नहीं इसे लेकर एक बार अजय ने रिएक्ट किया था। अजय ने कहा था- नहीं, वो फिल्मों के बारे में बात भी नहीं करती। वो सिंगापुर में पढ़ रही है और बहुत खुश है। फिलहाल उसका फिल्मों की तरफ कोई रुझान नहीं है। कुछ दिनों पहले न्यासा का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो अपनी मां के गाने बोले चूड़ियां पर परफॉर्म करती नजर आई थी। ये वीडियो न्यासा के स्कूल इवेंट का था।

ये भी पढ़ें :
Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत

Rajesh Khanna Birth Anniversary: पहला सुपरस्टार जिसे देख लड़कियां हो जाती थी पागल, फोटो से कर लेती थी शादी

Round Up 2021: हिना खान समेत टीवी की ये संस्कारी बहुएं हॉट अवतार में आईं नजर, बिकिनी पहन लगाई आग

Amitabh bachchan से लेकर शाहरुख खान तक ये सितारे आज करोड़ों में लेते हैं फीस,पहली सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप

मच्छरदानी जैसी ड्रेस पहने दिखी Ramanand Sagar की पड़पोती, एक यूजर बोला- अब बोरी भी नहीं बचेगी क्या


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश