कुलदेवी के दर्शन करने पहुंची कंगना रनोट, ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं

सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। वहीं, कंगना इन दिनों अपने घर मनाली में है। हाल ही में अपनी कुलदेवी के दर्शन करने गई थी। कंगना की टीम ने इस बारे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। सामने आई फोटो में कंगना ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने ब्लू कलर का सूट, येलो दुपट्टा, बड़े-बड़े झुमके पहन रखे थे। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2020 1:01 PM IST / Updated: Jul 18 2020, 07:23 PM IST

मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी दुनियाभर में बनी हुई है। हर रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कइयों की तो मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोना का असर कम नहीं हुआ है। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। वहीं, कंगना इन दिनों अपने घर मनाली में है। हाल ही में अपनी कुलदेवी के दर्शन करने गई थी।


माता के दर्शन करने पहुंची कंगना
इस बीच कंगना रनोट अपने होमटाउन स्थित कुल देवी के दर्शन करने पहुंची है। कंगना की टीम ने इस बारे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। सामने आई फोटो में कंगना ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने ब्लू कलर का सूट, येलो दुपट्टा, बड़े-बड़े झुमके पहन रखे थे। बता दें कि उनकी कुलदेवी का अम्बिका मंदिर मंडी, हिमाचल प्रदेश में है।


तो लौटा देंगी पद्मश्री
कंगना अपनी बेबाकी के लिए खूब सुर्खियां बंटोरती है। हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर एक ऐसा बयान दे दिया है जो हर तरफ छाया हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत की आत्महत्या को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जो प्रूफ नहीं हो सकता तो वो अपना पद्मश्री सम्मान भारत सरकार को लौटा देंगी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कंगना का नाम छाया हुआ है। 

Share this article
click me!