
मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी दुनियाभर में बनी हुई है। हर रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कइयों की तो मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोना का असर कम नहीं हुआ है। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। वहीं, कंगना इन दिनों अपने घर मनाली में है। हाल ही में अपनी कुलदेवी के दर्शन करने गई थी।
माता के दर्शन करने पहुंची कंगना
इस बीच कंगना रनोट अपने होमटाउन स्थित कुल देवी के दर्शन करने पहुंची है। कंगना की टीम ने इस बारे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। सामने आई फोटो में कंगना ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने ब्लू कलर का सूट, येलो दुपट्टा, बड़े-बड़े झुमके पहन रखे थे। बता दें कि उनकी कुलदेवी का अम्बिका मंदिर मंडी, हिमाचल प्रदेश में है।
तो लौटा देंगी पद्मश्री
कंगना अपनी बेबाकी के लिए खूब सुर्खियां बंटोरती है। हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर एक ऐसा बयान दे दिया है जो हर तरफ छाया हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत की आत्महत्या को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जो प्रूफ नहीं हो सकता तो वो अपना पद्मश्री सम्मान भारत सरकार को लौटा देंगी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कंगना का नाम छाया हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।