गैर जमानती वारंट के खिलाफ Kangana पहुंचीं मुंबई सेशन कोर्ट, जावेद अख्तर ने दर्ज कराया था केस

Published : Mar 11, 2021, 03:33 PM ISTUpdated : Mar 11, 2021, 04:35 PM IST
गैर जमानती वारंट के खिलाफ Kangana पहुंचीं मुंबई सेशन कोर्ट, जावेद अख्तर ने दर्ज कराया था केस

सार

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अब मुंबई सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने गैर जमानती वारंट के खिलाफ मुंबई सेशन कोर्ट का रुख किया है। दरअसल, 4 महीने पहले कंगना ने जावेद अख्तर पर आरोप लगाया था।

मुंबई. बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अब मुंबई सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने गैर जमानती वारंट के खिलाफ मुंबई सेशन कोर्ट का रुख किया है। दरअसल, 4 महीने पहले कंगना ने जावेद अख्तर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें ऋतिक और महेश भट्ट से माफी मांगने के लिए धमकाया था। उनके इसी ट्वीट को लेकर जावेद ने उन पर मानहानि का केस किया था। इसी केस में अब एक्ट्रेस को गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। 

कंगना की मैनेजर ने किया था पिछले साल ट्वीट 

कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने पिछले साल फरवरी, 2020 में ट्वीट कर जावेद अख्तर पर कंगना को धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि 'जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे रितिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?'

जावेद अख्तर ने धमकी नहीं दी थी धमकी- रिपोर्ट्स 

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जावेद अख्तर ने कंगना को धमकी नहीं दी थी। अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है और जावेद अख्तर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अदालत के बाहर सेटलमेंट करने का कोई सवाल नहीं उठता।

क्या था कंगना और ऋतिक का विवाद?

कंगना 2009 से 2013 तक ऋतिक के साथ रिलेशिशनप में रही थीं। ब्रेकअप के बाद दोनों का विवाद खूब चर्चा में रहा था। 2016 में एक शो पर एक्ट्रेस ने ऋतिक को सिली एक्स कहा था और दावा किया था कि सबूत के तौर पर उनके पास वो मेल हैं, जो ऋतिक ने उन्हें रिलेशनशिप में रहने के दौरान किए थे। इसे लेकर ऋतिक ने कंगना के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी
Dharmendra-Hema Malini की शादी के वक्त कितने साल के थे सनी देओल और उनके 3 भाई-बहन?