
मुंबई. देशभर में महाशिवरात्रि (mahashivratri 2021) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास ने इस दिन शिव की आराधना की। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए हर हर महादेव का जयकारा लगाया। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली कंगना रनोट (kangana ranaut) ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह शिवलिंग पर जल चढ़ाती नजर आ रही हैं। कंगना हल्के नीले रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। हालांकि कंगना की यह फोटो काफी पुरानी नजर आ रही है। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। कंगना के अलावा अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan), अजय देवगन (ajay devgn), सोनू सूद (sono sood), कुणाल खेमू, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित (madhuri dixit)सहित अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ महाशिवरात्रि के मेसेज शेयर किए हैं।
अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर 2 ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने नासिक के त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की फोटो शेयर की है। जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने भगवान शिव का एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है!! लोकआस्था के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को मंगलकामना प्रभु जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।
अजय देवगन ने ट्वीटर पर फिल्म शिवाय की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- ना आदि ना अंत है उसका। वो सबका, न इनका उनका। वही शून्य है, वही इकाई। जिसके भीतर बसा शिवायः। ओम नमः शिवाय।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।