
मुंबई. कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) अपनी तीखे बयानों को लेकर अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। एक विवाद खत्म नहीं होता है कि एक्ट्रेस दूसरा बयान देकर फिर सुर्खियों में आ जाती हैं। 'पंगा' गर्ल पर अबतक कई केस दर्ज हो चुके हैं बावजूद वो अपनी बात रखने से चूकती नहीं है। एक बार फिर वो खबरों में हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी और खालिस्तान को लेकर एक कंट्रोवर्सियल कमेंट किया। जिसके बाद देशभर में विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ मुंबई में केस भी दर्ज किया गया है।
किसानों को कहा आतंकवादी
कंगना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक विवादित पोस्ट डाला। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रही हो, लेकिन उस महिला (इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए, जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था...उन्होंने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो… लेकिन अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए, उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी, आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये, इनको वैसा ही गुरु चाहिए।
मुंबई में केस दर्ज हुआ
कंगना के इस बयान को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल के आदेश के बाद खार पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही मुंबई के एक वकील ने भी कंगना के बयानों का विरोध करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं, सिखों को लेकर दिए बयान के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC)ने भी कंगना का विरोध किया है। उन्होंने अदाकारा के खिलाफ देशद्रोह और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान
इससे पहले उन्होंने 1947 में भारत की आजादी को भीख बताया था। इससे भी बवाल मच गया था। इनसे पद्मश्री की वापसी की मांग की गई। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में केस भी दर्ज कराए गए।
और पढ़ें:
RAKUL PREET SINGH को JACKKY BHAGNANI से है मोहब्बत, शादी लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात
Priyanka Chopra बनने वाली हैं मां? जानें एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर क्या कहा
Mr Bean हैं सही- सलामत, जानें कितनी बार उनकी मौत की फैलाई गई झूठी खबर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।