Kangana Ranaut पर पहले भी दर्ज हो चुका है देशद्रोह का केस, जानें 'पंगा गर्ल' का विवादों से नाता

Published : Nov 11, 2021, 06:48 PM IST
Kangana Ranaut पर पहले भी दर्ज हो चुका है देशद्रोह का केस, जानें 'पंगा गर्ल' का विवादों से नाता

सार

1947 में मिली आजादी और हिंसा का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा था कि वो आजादी नहीं थी बल्कि भीख थी। कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस में शुमार हैं। अपनी आजाद बोल को लेकर आए दिन वो विवादों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से वो अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। दरअसल, एक निजी चैनल के कार्यक्रम में 'पंगा' गर्ल ने आजादी को लेकर टिप्पणी की थी। 1947 में मिली आजादी और हिंसा का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा था कि वो आजादी नहीं थी बल्कि भीख थी। कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली है।

कंगना के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

कंगना के इस बयान की खूब आलोचना हो रही है। बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi), कांग्रेस नेता उदित राज समेत कई दलों ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही पद्मश्री वापस लेने की भी मांग की जा रही है। ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस अपने इस तरह के बयान को लेकर मुसीबत में फंसी हैं। इससे पहले भी इनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

आरक्षण पर टिप्पणी करने पर हुआ था केस दर्ज

कंगना ने कुछ वक्त पहले संविधान में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ एक पोस्ट लिखा था।  इस पोस्ट के खिलाफ अखिल भारतीय भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने कंगना के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत की थी। 23 अगस्त  2020 को अभिनेत्री कंगना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें कंगना ने भारतीय संविधान को जातिवादी बताया और ऐसे संविधान को खत्म करने की बात कही। उन्होंने अभिनेत्री पर आरोप लगाया कि वो पोस्ट के जरिए जनता को इस बारे में बात करने के लिए उकसाया और भड़काया।

 

किसान आंदोलन में दादी को लेकर किया था विवादित पोस्ट 

किसान आंदोलन के दौरान भी कंगना ने एक विवादित पोस्ट किया था। कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में प्रदर्शन कर रही दादी बिलकिस बानो के खिलाफ ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि यह वही दादी हैं जिसे टाइम मैगजीन ने अपनी लिस्ट में मोस्ट पावरफुल इंडियन का दर्जा दिया था। जो कि 100 रुपए में उपलब्ध है। अभिनेत्री यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा था कि पाकिस्तान के पत्रकारों ने भारत में एक इंटरनेशनल पीआर हायर किया हुआ है। इस ट्वीट के बाद कंगना की काफी आलोचना हुई, साथ ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ।

करण जौहर को भी ले चुकी हैं निशाने पर

बॉलीवुड में भी कंगना कई पंगे ले चुकी हैं। उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे को उजागर किया। उन्होंने  मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर को निशाने पर लिया था। एक्ट्रेस ने करण को मूवी माफिया और नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला इंसान कहा था। जिसके बाद अभिनेत्री बॉलीवुड के एक धड़े के निशाने पर आ गई।

शबाना आजमी से भी ले चुकी हैं पंगा 

इसके अलावा कंगना एक्ट्रेस शबाना आजमी से भी भिड़ चुकी हैं। पुलवामा अटैक के बाद आजमी जब पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली थी तो कंगना ने उनपर निशाना साधते हुए कहा था कि यह वही लोग होते हैं जो भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले गैंग के साथ खड़े होते हैं। हालांकि बाद में शबाना आजमी ने अपना पाक का दौरा कैंसिल ही कर दिया था। अब तक कंगना आयुष्मान खुराना, तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर से भी पंगे ले चुकी हैं। अलग-अलग मुद्दों पर उन्होंने इन एक्टर-एक्ट्रेस पर जमकर वार किया है। 

और पढ़ें:

Kangana Ranaut पर भी चढ़ा इश्क का बुखार, इशारों ही इशारों में कबूला, जल्द करेंगी बड़ा खुलासा

Govinda दिखाने वाले हैं अब 'टिप टिप पानी बरसा' पर डांस मूव्स, फैंस बोले- Hero No 1 इज बैक

Rockstar के लिए Ranbir kapoor नहीं थे इम्तियाज अली की पहली पसंद, इस बड़े एक्टर को किया गया था पहले रोल ऑफर

PREV

Recommended Stories

'खुशकिस्मत हूं कि भले मेरी दोनों शादियां टूटीं...', 60 की उम्र में फिर GF पाकर क्या बोले आमिर खान
Dhurandhar की धूम, 2 दिन में रणवीर सिंह की 7 फिल्मों को पछाड़ा, टॉप 10 में बनाई जगह