मुंबई में बिजली हुई गुल तो कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, बोलीं- बत्ती है नहीं और ये क-क-क.कंगना कर रहे

Published : Oct 12, 2020, 01:04 PM IST
मुंबई में बिजली हुई गुल तो कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, बोलीं- बत्ती है नहीं और ये क-क-क.कंगना कर रहे

सार

सोमवार को शहर में ग्रिड फेल हो जाने के कारण पूरे मुंबई रीजन यानी मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पनवेल समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। मुंबई टाउनशिप में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई। सोमवार को शहर में ग्रिड फेल हो जाने के कारण पूरे मुंबई रीजन यानी मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पनवेल समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। मुंबई टाउनशिप में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड फेल होने का असर मुंबई की लोकल ट्रेन पर भी पड़ा है। वहीं, मुंबई में बिजली गुल होने पर कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है। 

 

कंगना ने संजय राउत की एक फोटो शेयर की, जि‍समें वे मिनी बुलडोजर हाथों में पकड़े दिख रहे हैं। इसके साथ ही कंगना ने लिखा, मुंबई में #Powercut, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार क-क-क.......कंगना कर रही है। 

 

वहीं बिजली गुल होने पर अमिताभ बच्चन ने लोगों को धैर्य रखने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा- पूरे शहर में बिजली का आउटरेज...किसी तरह यह मैसेज मैनेज कर रहा हूं...धैर्य रखें...सबकुछ ठीक होगा।

 

अशोक पंडित ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है, "मुंबई ने इतिहास में ऐसा पावर फैलियर कभी नहीं देखा। ग्रिड फैलियर प्रशासन की विफलता का बड़ा लक्षण है, जो सरकार को पीआर ड्राइव्स से मैनेज करते हैं।"

बता दें कि बेस्ट ( BEST) इलेक्ट्रिसिटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि टाटा कडुना में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बांद्रा, कोलाबा, माहिम इलाके में सुबह सवा 10 बजे से ही बिजली गुल है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई की सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा भी बाधित हुई है। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी
Dharmendra-Hema Malini की शादी के वक्त कितने साल के थे सनी देओल और उनके 3 भाई-बहन?