करीना कपूर खान का पैपराजी पर रिएक्शन वीडियो वायरल है। बार-बार पोजिशन बदलने को कहने पर एक्ट्रेस ने आपा खो दिया। लोग उनकी तुलना जया बच्चन से कर रहे हैं।

करीना कपूर खान एक बार फिर अपने वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च का है, जहां एक्ट्रेस पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं। तस्वीरें क्लिक करते वक्त फोटोग्राफर्स उन्हें अलग-अलग एंगल के लिए बार-बार कभी इधर तो कभी उधर जाने को कह रहे थे। लगातार पोजिशन बदलने के निर्देशों से करीना थोड़ी परेशान नजर आईं और उन्होंने अपने फुटवियर की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘हील्स पहना है।’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘कभी इधर, कभी उधर, हील्स पहना है।’ करीना का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करीना कपूर खान पैपराजी से क्यों हुईं परेशान?

‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना कपूर खान अपनी फिल्म की टीम के साथ कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। इसी दौरान पैपराजी लगातार उनसे अलग-अलग एंगल के लिए जगह बदलने को कह रहे थे। शुरुआत में करीना ने फोटोग्राफर्स की बात मानी, लेकिन जब उन्हें बार-बार बाएं-दाएं जाने के लिए कहा गया तो उनके चेहरे पर झुंझलाहट नजर आने लगी। इसके बाद उन्होंने अपने जूतों की ओर इशारा किया और बताया कि उन्होंने हील्स पहन रखी हैं।

‘कभी इधर, कभी उधर...’ करीना कपूर खान ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में करीना को पैपराजी की लगातार रिक्वेस्ट पर प्रतिक्रिया देते देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘हील्स पहना है।’ इसके बाद अपनी बात को स्पष्ट करते हुए करीना ने कहा, ‘कभी इधर, कभी उधर, हील्स पहना है।’ उनका यह अंदाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और कुछ ही समय में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

View post on Instagram

करीना कपूर के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने क्या कहा?

करीना के इस रिएक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने उनकी तुलना दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन से कर दी, जो पैपराजी के साथ अपने बेबाक और कभी-कभी सख्त अंदाज के लिए जानी जाती हैं। विरल भयानी की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जया बच्चन की बहन।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक और जया बच्चन लोडिंग।’ एक अन्य यूजर ने करीना के रिएक्शन पर तंज कसते हुए लिखा, ‘उम्र का असर है।’

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी की उड़ चुकी अफवाह

हाल ही में करीना कपूर खान उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब जिम से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। इसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, करीना की टीम ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। उनकी ननद सबा पटौदी ने भी इस तरह की अटकलों पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह पूरा मामला कैमरा एंगल की वजह से पैदा हुआ भ्रम है।

करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी अफवाह पर कैसे दिया था मजेदार जवाब?

करीना ने भी इन अफवाहों को गंभीरता से लेने के बजाय अपने अंदाज में मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसे व्यक्ति की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उसका पेट फूला हुआ नजर आ रहा था। इस पोस्ट के साथ करीना ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..!’ का गाना ‘चॉकलेट लाइम जूस’ लगाया था और हंसने व पिज्जा वाले इमोजी भी इस्तेमाल किए थे। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स ने अफवाह पर उनका मजेदार जवाब माना।