
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जहां हिंदी फ़िल्में रिलीज होते ही दम तोड़ रही हैं, वहीं साउथ इंडियन फिल्मों के हिंदी वर्जन कमाल का कलेक्शन कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) स्टारर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' (Kantara) बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और हिंदी बेल्ट में अब तक तकरीबन 57.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की कमाई की रफ़्तार देखकर ट्रेड एक्सपर्ट भी हैरान हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि यह अकेले हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा छू सकती है।
चौथे शनिवार को कमाए 4.15 करोड़ रुपए
रविवार को ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श (Taran Adarsh) ने सोशल मीडिया पर फिल्म के हिंदी वर्जन के कलेक्शन की जानकारी दी और बताया कि 'कांतारा' में पूरी कुव्वत है कि यह हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, "कांतारा का हिंदी वर्जन रेस में अकेले घोड़े की तरह है। चौथे शनिवार के बिजनेस ने साफ संकेत दिया है कि इसमें 75 करोड़ रुपए और शायद 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने का स्टेमिना है। फिल्म ने चौथे सप्ताह में शुक्रवार को 2.10 करोड़, शनिवार को 4.15 करोड़ रुपए कमाए। भारत में हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 57.90 करोड़ रुपए हो गया है।"
हिंदी बेल्ट में ऐसा रहा फिल्म का कलेक्शन
| दिन | कलेक्शन |
| पहला दिन | 1.27 करोड़ रुपए |
| दूसरा दिन | 2.75 करोड़ रुपए |
| तीसरा दिन | 3.5 करोड़ रुपए |
| चौथा दिन | 1.75 करोड़ रुपए |
| पांचवां दिन | 1.88 करोड़ रुपए |
| छठा दिन | 1.95 करोड़ रुपए |
| सातवां दिन | 1.90 करोड़ रुपए |
| आठवां दिन | 2.05 करोड़ रुपए |
| नौवां दिन | 2.55 करोड़ रुपए |
| दसवां दिन | 2.65 करोड़ रुपए |
| ग्यारहवां दिन | 1.90 करोड़ रुपए |
| बारहवां दिन | 2.35 करोड़ रुपए |
| तेरहवां दिन | 2.60 करोड़ रुपए |
| चौदहवां दिन | 2.60 करोड़ रुपए |
| पंद्रहवां दिन | 2.75 करोड़ रुपए |
| सोलहवां दिन | 4.10 करोड़ रुपए |
| सत्रहवां दिन | 4.40 करोड़ रुपए |
| अठारहवां दिन | 2.30 करोड़ रुपए |
| उन्नीसवां दिन | 2.30 करोड़ रुपए |
| बीसवां दिन | 2.05 करोड़ रुपए |
| इक्कीसवां दिन | 2.05 करोड़ रुपए |
| बाइसवां दिन | 2.10 करोड़ रुपए |
| तेईसवां दिन | 4.15 करोड़ रुपए |
| अब तक टोटल | 57.90 करोड़ रुपए |
तीसरे सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई रही
अगर फिल्म के कलेक्शन को सप्ताह वाइज देखें तो इसने तीसरे सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में लगभग 7.52 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि ओपनिंग वीक में इसका कुल कलेक्शन 15 करोड़ रुपए हो गया था। दूसरे सप्ताह तक फिल्म का कलेक्शन 31.70 करोड़ रुपए रहा और तीसरा सप्ताह ख़त्म होते-होते फिल्म का कलेक्शन 51.65 करोड़ रुपए हो गया था।
और पढ़ें...
बेटी के जन्म के बाद आलिया भट्ट का पहला रिएक्शन, बुआ-दादी-नानी ने जताई ख़ुशी, दोस्तों ने दी बधाई
मां बनने में आलिया भट्ट ने तोड़ा अपनी सास का रिकॉर्ड, शादी के 6 महीने बाद दिया बेटी को जन्म
साउथ के सामने क्यों नहीं टिक पा रहीं बॉलीवुड की फ़िल्में, 'कांतारा' के एक्टर ने बता दी असली वजह
बॉलीवुड की सालभर की कमाई से ज्यादा 2 फिल्मों का बजट, ये हैं अब तक बनी 10 सबसे महंगी मूवीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।