MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अब तक की 10 सबसे महंगी फ़िल्में, 2 का बजट इतना कि बॉलीवुड की सालभर की कमाई भी फीकी

अब तक की 10 सबसे महंगी फ़िल्में, 2 का बजट इतना कि बॉलीवुड की सालभर की कमाई भी फीकी

एंटरटेनमेंट डेस्क. दुनियाभर में हर साल हजारों फ़िल्में बनाई जाती हैं। करोड़ों रुपए फिल्मों के निर्माण पर खर्च किए जाते हैं। भारत में कोई फिल्म 100 करोड़ रुपए से ऊपर के बजट में जाती है तो उसे बड़े बजट की फिल्म कहा जाने लगता है। लेकिन जब बात दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस (Box Office) की आती है तो यहां कई ऐसी फ़िल्में बनी हैं, जिनके निर्माण पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। कई फ़िल्में तो ऐसी है, जिनके निर्माण पर इतने पैसे खर्च किए गए हैं, जितनी बॉलीवुड ने साल कमाई भी नहीं की है। बता दें कि इस साल बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2689 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जिनमें हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों के हिंदी वर्जनों और हॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन भी शामिल है। आइए आपको बताते हैं अब तक की 10 सबसे महंगी फिल्मों के बारे में....

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Nov 06 2022, 02:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

2011 में आई अमेरिकन फंताशी फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ़ द कैरिबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स' अब तक बनी सबसे महंगी फिल्म है। जॉनी डेप स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 422 मिलियन डॉलर (लगभग 3459 करोड़ से ज्यादा रुपए) में हुआ था। 

210

दूसरी सबसे महंगी फिल्म अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स : ऐज ऑफ़ ऑल्ट्रोन' (2015) है, जिसका बजट लगभग $386 मिलियन (लगभग 3164 करोड़ रुपए) था। फिल्म में रॉबर्ट डाउनि जूनियर और क्रिस इवांस जैसे स्टार्स लीड रोल में थे।

310

2019 में रिलीज हुई अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स :एन्डगेम' तीसरी सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म के निर्माण पर लगभग 350 मिलियन डॉलर या 2869 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। फिल्म में रॉबर्ट डाउनि जूनियर औउर क्रिस इवांस जैसे स्टार्स अहम भूमिका में थे।

410

चौथे पायदान पर भी एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। लगभग 316 मिलियन डॉलर (करीब 2590 करोड़ रुपए) में बनी इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और जोश ब्रोलिन की अहम भूमिका थी।

510

2007 में रिलीज हुई 'पाइरेट्स ऑफ़ द कैरिबियन : एट द वर्ल्ड एंड' सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है। जॉनी डेप स्टारर इस फिल्म के निर्माण पर लगभग 300 मिलियन डॉलर या करीब 2459 रुपए खर्च किए गए थे।

610

अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म 'जस्टिस लीग' दुनिया की छठी सबसे महंगी फिल्म है। बेन अफ्लेक और हेनरी केविल जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी और इसका बजट लगभग  300 मिलियन डॉलर या करीब 2459 रुपए था।

710

लगभग 275 मिलियन डॉलर या करीब 2254 करोड़ रुपए में बनी 'सोलो : अ स्टार वॉर्स स्टोरी' सातवीं सबसे महंगी फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई थी।  फिल्म में एल्डेन एरेनरिच और वुडी हैरेलसन जैसे स्टार्स की मुख्य भूमिका थी।

810

कैरी फिशर, मार्क हामिल और डेज़ी रिडले स्टारर 'स्टार वॉर्स : द राइज ऑफ़ स्काईवॉकर' अब तक बनी 8वीं सबसे महंगी फिल्म है। 2019 में रिलीज हुई इस का निर्माण करीब 275 मिलियन डॉलर या लगभग 2254 करोड़ रुपए में हुआ था।

910

2012 में रिलीज 'जॉन कार्टर' 9वीं सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म के निर्माण पर तकरीबन 264 मिलियन डॉलर या भारतीय रुपयों में कहें तो लगभग  2164 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म में टेलर किच, लिन कॉलिन्स और विलियम डफो जैसे स्टार्स की अहम भूमिका थी।

1010

दसवीं सबसे महंगी फिल्म 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन : डॉन ऑफ़ जस्टिस' है, जो 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 263 मिलियन डॉलर या 2156 करोड़ रुपए था और इसमें बेन अफलैक और हेनरी केविल जैसे स्टार्स की मुख्य भूमिका थी।

और पढ़ें...

गोविंदा के साथ उनके डुप्लीकेट को देख कन्फ्यूज हुए लोग, VIRAL VIDEO देख पूछा- असली कौन-सा है?

कहीं अटक ना जाए 200 करोड़ में बनी शाहरुख़ खान की 'जवान', रिलीज से 6 महीने पहले ही बड़े विवाद में फंसी

वरुण धवन ही नहीं, इन 11 सेलेब्स को भी है गंभीर बीमारी, 2 तो परेशान होकर ख़ुदकुशी तक का सोच चुके

2022 की 22 ब्लॉकबस्टर फ़िल्में, साउथ तो छोड़िए गुजराती और मराठी सिनेमा भी दे रहा बॉलीवुड को टक्कर

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved