गोविंदा के साथ उनके डुप्लीकेट को देख कन्फ्यूज हुए लोग, VIRAL VIDEO देख पूछा- असली कौन-सा है?

गोविंदा ने एयरपोर्ट पर अपने डुप्लीकेट से ना केवल गर्मजशी के साथ मुलाक़ात की, बल्कि उसका उत्साह भी बढ़ाया। दोनों की मुलाक़ात पैपराजी के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं थी। अचानक हुई इस मुलाक़ात का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. हीरो नं. 1 (Hero No. 1) के नाम से मशहूर गोविंदा (Govinda) शनिवार को पत्नी सुनीता के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। लेकिन मामला तब दिलचस्प हो गया, जब गोविंदा को एयरपोर्ट के अंदर जाते वक्त अपना ही एक डुप्लीकेट मिल गया। मैरून सूट और सनग्लासेस में अपने इस हमशक्ल को देखकर एक बारगी खुद गोविंदा भी अवाक रह गए। डुप्लीकेट ने गोविंदा को बुके दिया और उनके पैर छोकर आशीर्वाद लिया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। ना केवल पैपराजी के लोग, बल्कि वीडियो वायरल होने के बाद गोविंदा के फैन्स भी दोनों के बीच की समानता देख हैरान हैं। वीडियो में पैपराजी को 'सैम टू सैम' बोलते सुना जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया यूजर्स के चुनिंदा कमेंट

वायरल वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "भाई रियल कौन-सा है?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "मुझे रेड सूट वाला रियल गोविंदा लगा।" एक यूजर ने लिखा है, "OMG सैम टू सैम।" एक यूजर ने लिखा है, "सैम लग रहे हैं।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा पिछली बार फिल्म 'रंगीला राजा' में दिखाई दिए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उनकी अपकमिंग फिल्म 'शूटआउट एट बायकुला' है, जिसकी रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।

और पढ़ें...

कहीं अटक ना जाए 200 करोड़ में बनी शाहरुख़ खान की 'जवान', रिलीज से 6 महीने पहले ही बड़े विवाद में फंसी

वरुण धवन ही नहीं, इन 11 सेलेब्स को भी है गंभीर बीमारी, 2 तो परेशान होकर ख़ुदकुशी तक का सोच चुके

2022 की 22 ब्लॉकबस्टर फ़िल्में, साउथ तो छोड़िए गुजराती और मराठी सिनेमा भी दे रहा बॉलीवुड को टक्कर

राखी सावंत ने पोर्न स्टार कहा तो भड़क गईं शर्लिन चोपड़ा, पुलिस शिकायत कर लगाए गंभीर आरोप

Related Video