#BoycottLaalSinghChaddha : आमिर खान के लिए भारी पड़ेगा करीना कपूर का 'हमारी फिल्में मत देखो' वाला बयान

Published : Jul 31, 2022, 08:07 PM ISTUpdated : Jul 31, 2022, 08:28 PM IST
 #BoycottLaalSinghChaddha : आमिर खान के लिए भारी पड़ेगा करीना कपूर का 'हमारी फिल्में मत देखो' वाला बयान

सार

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म के लिए #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड के बीच करीना कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  सोशल मीडिया यूजर्स लोगों से करीना कपूर खान का बयान याद दिलाते हुए मूवी को नहीं देखने की अपील कर रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Kareena Kapoor Khan's 'Don't watch our movies' statement is trending :  आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज़से पहले मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्विटर पर इस मूवी के लिए #BoycottLaalSinghChaddha बॉयकाट ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स दर्शकों से करीना कपूर खान और आमिर खान की फिल्म को नहीं देखने और उसका पूरी तरह से बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं।  

#BoycottLaalSinghChaddha कर रहा ट्रेंड  
#BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड के बीच करीना कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में करीना को एक इंटरव्यू में भाई-भतीजावाद के बारे में बात करते देखा जा सकता है। हालाँकि, वह परेशान हो जाती है और कहती है "फिल्में मत देखो, किसी ने तुम्हें मजबूर नहीं किया है।" इसके बाद वह कहती हैं, 'आप आ हो, फिल्म देखने मत आओ।'

 

 

इससे पहले भी हुआ था मूवी का बहिष्कार
यह पहली बार नहीं है जब #boycottlaalsinghchaddha ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले भी मई 2022 में खान की लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद हंगामा शुरू हो गया था। इस बार माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर करीना कपूर खान का विवादित बयान को लेकर वीडियो शेयर किया जा रहा है।  लाल सिंह चड्ढा में उनकी को आर्टिस्ट करीना कपूर खान के पुराने बयान को लोगों को याद दिलाया जा रहा है। आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने वाली है।

 

पूर्व पत्नी किरण राव ने भी दिया था विवादित बयान
वहीं इससे पहले आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कोहराम मच गया था, 2015 में, आमिर खान ने भारत की "बढ़ती असहिष्णुता" के बारे में एक कथित टिप्पणी की थी।  उन्होंने कहा था, "हमारा देश बहुत सहिष्णु है, लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो दुर्भावना फैलाते हैं।" उनकी पूर्व पत्नी, फिल्म निर्माता किरण राव ने भी कहा था कि उन्हें अब इस देश में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। वे देश छोड़ने पर विचार कर रही हैं।नेटिज़न्स इस पुराने बयान को लेकर उनसे कहा था कि वे हिंदू और भारत विरोधी हैं । 

ये भी पढ़ें-
मुमताज़ के चेहरे, सिर से गायब हो गए थे पूरे बाल, फिर देश छोड़कर लंदन में बना लिया आशियाना
एक्ट्रेस केतकी दवे ने दिवंगत पति रसिक दवे के बारे में किया खुलासा, कहा- नहीं करना चाहते थे इस बारे में

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश