तैमूर ने देख लिया कुछ ऐसा कि मम्मी करीना का हाथ छुड़ाकर लगा दी दौड़, वीडियो देख लोग पूछ रहे ऐसे सवाल

Published : Apr 10, 2022, 08:33 PM IST
तैमूर ने देख लिया कुछ ऐसा कि मम्मी करीना का हाथ छुड़ाकर लगा दी दौड़, वीडियो देख लोग पूछ रहे ऐसे सवाल

सार

करीना कपूर रविवार दोपहर को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके हसबैंड सैफ अली खान और बड़ा बेटा तैमूर भी थे। सोशल मीडिया पर तीनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) रविवार को पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर (Taimur) के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित फूड हाल रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं। इस दौरान करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने लाइट पर्पल कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं उनके पति सैफ ने ब्लू कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आए। सैफ-करीना के साथ बड़ा बेटा तैमूर भी था। इसी दौरान तैमूर ने पता नहीं ऐसा क्या देख लिया कि मम्मी करीना का हाथ छुड़ाकर भागने लगा। तैमूर को इस तरह दौड़ते देख करीना भी उसके पीछे-पीछे जाती दिखीं। 

लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स : 
इस दौरान तैमूर ब्लू निकर और टीशर्ट में नजर आए। करीना-सैफ को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- ये कभी कुछ खरीदते नहीं हैं क्या, हमेशा खाली हाथ ही निकलते हैं। वहीं एक और शख्स बोला- ये लोग रोजा नहीं रखते? बच्चे को यही सिखाते हैं क्या? एक बोला- करीना कपूर (Kareena Kapoor) एटिट्यूड तो ऐसे दिखाती है, जैसे ये बहुत बड़ी हिट हीरोइन रही हो करिश्मा की तरह। इससे कहीं बेहतर तो करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) है। 

करीना के बच्चों के नाम को लेकर हुआ विवाद : 
बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने फरवरी, 2021 में अपने छोटे बेटे जेह (Jeh) को जन्म दिया। जेह के नाम को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। बाद में करीना कपूर ने अपनी किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' में बताया था कि उनके बेटे का नाम जहांगीर है। जहांगीर करीब सवा साल के हो चुके हैं। वहीं तैमूर अब 6 साल के होने वाले हैं। तैमूर का जन्म दिसंबर, 2016 में हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है। 

ये भी पढ़ें : 
बिना मेकअप सैलून के बाहर दिखी नीतू सिंह, बेटे की शादी के पहले एक्ट्रेस को इस हाल में देख हर कोई हैरान

PHOTOS: बिन मेकअप रानी मुखर्जी को पहचानना हुआ मुश्किल, अनिल कपूर के घर के बाहर इस हाल में आईं नजर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को खास बनाएंगे ये मेहमान, इन बेजुबान बारातियों पर रहेगी सबकी नजर

बढ़ती उम्र में मां बनने के लिए इन 8 एक्ट्रेस ने किया ये काम, एक तो दे चुकी है तीन बच्चों को जन्म

शादी के बाद तैमूर-जेह की मामी तो करिश्मा-करीना की भाभी कहलाएंगी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर बनेंगे इनके जीजा

बिकिनी में भी कहर ढाती है कपूर खानदान की होने वाली बहू, आलिया भट्ट का ये अंदाज देख हीरोइनें तक भरती है आहें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Battle Of Galwan Maatrubhumi Song: 'बॉर्डर 2' के शोर के बीच आया सलमान खान की फिल्म का पहला गाना
Border 2 Day 2 Advance Booking: सनी देओल की फिल्म की सुनामी, दूसरे दिन लगाई ऊंची छलांग