करीना से लेकर सनी देओल तक का काम संभालने वाले जतिन राजगुरु का निधन, लंबे समय से जूझ रहे थे कैंसर से

Published : Aug 26, 2020, 04:55 PM IST
करीना से लेकर सनी देओल तक का काम संभालने वाले जतिन राजगुरु का निधन, लंबे समय से जूझ रहे थे कैंसर से

सार

जाने-माने स्टार सेक्रेटरी जतिन राजगुरु का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया है। जतिन 60 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा उनके बेटे रुचित है। जतिन की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के उन चंद सेक्रेटरी में होती है जिनकी फिल्म निर्माता, निर्देशक और स्टार्स समान रूप से इज्जत करते थे। तीन साल पहले लीवर ट्रांसप्लांट कराने वाले जतिन राजगुरु को लॉकडाउन से पहले कैंसर होने की पुष्टि हुई थी और साल की शुरुआत में भी वह इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। 

मुंबई. बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सेक्रेटरी जतिन राजगुरु का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया है। जतिन 60 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा उनके बेटे रुचित है। जतिन की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के उन चंद सेक्रेटरी में होती है जिनकी फिल्म निर्माता, निर्देशक और स्टार्स समान रूप से इज्जत करते थे। जतिन ने लंबे समय तक सनी देओल का काम संभाला। इसके बाद वह करिश्मा कपूर, करीना कपूर, तब्बू, ऐश्वर्या राय, दिव्या भारती, बिपाशा बसु के साथ भी जुड़े रहे।


फेमस स्टूडियो कमालिस्तान का मैनेजमेंट संभाला
जतिन ने कुछ दिनों तक कमाल अमरोही के फेमस स्टूडियो कमालिस्तान का भी प्रबंधन देखा और कुछ फिल्मों के निर्माण कार्य से भी जुड़े रहे। उर्मिला मातोंडकर की फिल्म खूबसूरत के वह एसोसिएट प्रोड्यूसर थे। 


लीवर ट्रांसप्लांट
तीन साल पहले लीवर ट्रांसप्लांट कराने वाले जतिन राजगुरु को लॉकडाउन से पहले कैंसर होने की पुष्टि हुई थी और साल की शुरुआत में भी वह इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। जतिन के बेटे रुचित इंडस्ट्री में फोटोग्राफर का काम करते हैं और इन दिनों आमिर खान प्रोडक्शंस के लिए फिल्म लाल सिंह चड्ढा की टीम से जुड़े हैं।


खोली थी कंपनी
सनी देओल के अलावा जतिन ने सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, आफताब शिवदासानी और डिनो मोरिया के साथ भी काम किया था। उन्होंने मुंबई के चर्चित सेक्रेटरी भास्कर शेट्टी के साथ मिलकर सेलेब्स की डेट्स को मैनेज करने के लिए एक कंपनी भी खोली थी, लेकिन भास्कर के निधन के बाद ये काम भी जतिन ने बंद कर दिया।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल से छूटने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए राजपाल यादव, जल्द इन 2 बड़ी फिल्मों में दिखेगा एक्टर
Parineeti Chopra ने बेटे नीर का सजाया ड्रीम रूम, 6 PHOTOS में देखें क्यूट झलक