
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'धमाका' रिलीज होने वाली है। वो तेजी से अपने फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच कार्तिक ने फिल्म का पहला सॉन्ग 'खोया पाया' अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने पहले इस गाने की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके बाद 3 मिनट का गाना पोस्ट किया। गाने के साथ-साथ एक्टर की तस्वीर पर भी लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। उनमें से एक नाम डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हंसल मेहता (Hansal Mehta) का भी है।
कार्तिक की स्मार्टनेस पर मोहित हुए लोग
हंसल मेहता ने कार्तिक की तस्वीर देखकर कहा,' मार ही डालोंगे कैप्टन । जिस पर एक्टर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'सर बचाना है।' एक यूजर ने कहा आप पर हर कोई फिदा है कैप्टन पाठक। जिसपर फिल्म आर्यन ने कहा, वहीं ना। इसके साथ ही उन्होंने दिल और स्माइल का इमोजी भी शेयर किया।
फिल्म का पहला गाना किया रिलीज
कार्तिक ने गाने को भी अपने इंस्टाग्राम पर रिलीज किया। उन्होंने लिखा, 'खोया पाया तूने है क्या … जीना था तब जीए नहीं अब जीने की विनती करें…। इस गाने की शुरुआत में कार्तिक अंधेरे में खड़े नजर आते हैं। साथ ही फ्लेशबैक में कुछ यादें चलते नजर आ रही हैं।
19 नवंबर को रिलीज होगी मूवी
इस फ्लेशबैक में कार्तिक के साथ मृणाल भी नजर आ रही है। खास बात है कि इस गाने को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है। बता दें कि इस गाने को अमित त्रिवेदी और दलराज ने गाया है। सॉन्ग के लिरिक्स पुनीत शर्मा ने लिखे हैं। कुछ दिन पहले कार्तिक की फिल्म ‘धमाका’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है. एक्टर इस फिल्म में अर्जुन पाठक नाम के जर्नलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 19 नवंबर को रिलीज होगी।
और पढ़ें:
'नागिन' में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली इस एक्ट्रेस ने कर ली सगाई, जल्द बजेगी शहनाई
Swara Bhaskar की नौकरानी से जब की गई तुलना, तो एक्ट्रेस ने प्यार से ट्रोलर को किया शर्मिंदा
Ranveer singh अपने शो में Salman Khan के साथ खेलेंगे KBC,बिग बी की तस्वीर दिखा पूछेंगे ये सवाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।