Swara Bhaskar की नौकरानी से जब की गई तुलना, तो एक्ट्रेस ने प्यार से ट्रोलर को किया शर्मिंदा

Published : Nov 12, 2021, 06:44 PM ISTUpdated : Nov 12, 2021, 06:48 PM IST
Swara Bhaskar की नौकरानी से जब की गई तुलना, तो एक्ट्रेस ने प्यार से ट्रोलर को किया शर्मिंदा

सार

स्वरा भास्कार का विवादों से गहरा नाता है। सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर वो अक्सर  ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि एक्ट्रेस उनका मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे भी नहीं हटती है। ऐसा ही एक बार फिर से हुआ है। जब स्वरा को एक यूजर ने निशाने पर लिया तो उन्होंने बेहतरीन जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया।  

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कार (swara bhaskar) अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। बोल्ड अभिनय निभाने वाली स्वरा अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक धड़ा एक्ट्रेस के खिलाफ होता है। उनकी तस्वीर या फिर बयान को लेकर आए दिन ट्रोल करते रहते है। स्वरा को एक बार फिर से ट्रोल्स ने निशाना बनाया। जिसका उन्होंने बड़े प्यार से मुंहतोड़ जवाब दिया। अब एक्ट्रेस का यह जवाब वायरल हो रहा है। 

स्वरा ने साड़ी में डाली थी तस्वीर 

दरअसल, स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साड़ी पहने एक तस्वीर शेयर किया था। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था,'एक साड़ी, एक पार्क, एक सैर, एक किताब... 'शांति में' इन सब को महसूस करना चाहिए।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर किसी ने अच्छे कमेंट किए तो किसी ने उनका मजाक उड़ाया। 

यूजर ने नौकरानी से की तुलना

हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने उनकी तुलना अपनी नौकरानी से कर दी। यूजर ने लिखा,मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी दिखती है। तुमसे बहुत ज्यादा सुंदर है।'

एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब 

यूं तो सितारे इस तरह के सिरफिरों को जवाब नहीं देते हैं। लेकिन स्वरा इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देने से नहीं रूकी। उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए लिखा,'मुझे यकीन है कि आपकी घरेलू सहायिका सुंदर है। मुझे उम्मीद है कि आप उनकी मेहनत और उसकी गरिमा का सम्मान करेंगे और उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं करेंगे।'  स्वरा के इस जवाब पर खूब लाइक्स मिल रहे हैं। अभी तक 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। 

स्वरा का विवादों से है गहरा नाता

ये पहली बार नहीं है जब स्वरा विवादों में पड़ी हैं। इससे पहले भी वो कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ भी जोड़ा गया है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी स्वरा पर कई बार निशाने साध चुकी हैं। हालांकि स्वरा विवाद में पड़ने के बाद भी चुप नहीं रहती हैं। आए दिन वो अपनी राय सोशल मीडिया पर रखती हैं। 

और पढ़ें:

Ranveer singh अपने शो में Salman Khan के साथ खेलेंगे KBC,बिग बी की तस्वीर दिखा पूछेंगे ये सवाल

Aryan Khan के जन्मदिन पर Shah Rukh Khan का ये है प्लान, Juhi Chawla ने भी लिया संकल्प

Jacqueline Fernandez ने बिकिनी में दिया सेक्सी पोज, फैंस बोले- दिन बना दिया

PREV

Recommended Stories

Sholay Re-Release: 50 साल बाद बदला 'शोले' में अमिताभ बच्चन का यह डायलॉग, ट्रेलर देख लोग हैरान!
Dhurandhar 2 का रणवीर सिंह ने खोला राज? दानिश पंडोर के किरदार से उठाया पर्दा