
मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer singh) का शो 'द बिग पिक्चर' ( The Big Picture) इन दिनों धमाल मचा रहा है। इस शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में आए दिन बड़े-बड़े सितारे अपने फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचते हैं। जहां पर रणवीर उनके साथ मस्ती करते नजर आते हैं। द बिग पिक्चर के सेट पर सलमान खान (Salman khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) पहुंचने वाले हैं। इन दोनों के साथ 'मस्तानी के बाजीराव' मस्ती करते नजर आएंगे।
भाईजान अपने फिल्म 'अंतिम' का यहां प्रमोशन करेंगे साथ ही गेम भी खेलेंगे। शो का नया प्रोमो सामने आ गया है। जिसमें रणवीर सिंह अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) की तस्वीर दिखाकर 10 हजार रुपए का सवाल करते हैं। रणवीर सिंह बिग बी का नकल उतारते हैं। वो कहते हैं कि बिग बी केबीसी में इस सवाल पर क्या कहते नजर आते। 'सलमान ये 10 हजार का सवाल है लाइफ लाइन मत इस्तेमाल करना।' जिस पर सलमान खान मुस्कुराते हुए बिग बी स्टाइल में कहते हैं, नहीं वो ये कहते, ये तुमने मुझे 10 हजार के सवाल में डाला है, 50 लाख में डालते तो समझ में आता। '
सेट पर रणवीर सिंह सलमान खान और आयुष के साथ खूब मस्ती भी करते हैं। एपिसोड 13 और 14 नवंबर को आएगा। 14 नवंबर को चिल्ड्रेन डे है। इस मौके पर सलमान खान बच्चे बने हुए भी नजर आएंगे। कुछ बच्चों के साथ बॉलीवुड के दबंग भी डांस करते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि सलमान और आयुष की फिल्म ‘अंतिम’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सलमान खान और आयुष इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।
और पढ़ें:
Aryan Khan के जन्मदिन पर Shah Rukh Khan का ये है प्लान, Juhi Chawla ने भी लिया संकल्प
Jacqueline Fernandez ने बिकिनी में दिया सेक्सी पोज, फैंस बोले- दिन बना दिया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।