
मुंबई. कार्तिक आर्यन की सफलता के साथ-साथ फैन फॉलोइंग काफी बढ़ रही है। वे जहां भी जाते हैं फैन उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे खूब सारी स्कूल की लड़कियों के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। लेकिन फोटो क्लिक करने के बाद उन में से एक लड़की उनके गाल खींचते नजर आती है। जिसके बाद लड़की का और एक्टर का रिएक्शन देखते ही बनता है।
दोनों का था ऐसा रिएक्शन
लड़की, कार्तिक के गाल खींचने के बाद बेहद खुश हो जाती है। वीडियो मे दिखाई देता है एक्टर को छूने के बाद उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इसके साथ ही कार्तिका भी रिएक्शन काबिले तारीफ रहा, वे भी ठहाके मारकर खूब हंसने लगते हैं। ये पूरा मंजर देखते ही बनता है।
'सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाया गाना
कार्तिक आर्यन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक लड़की के साथ अपनी ही फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का सॉन्ग 'तेरा यार हूं मैं...' गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसे उन्होंने फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्तों को याद करते हुए गाया है और कैप्शन लिखकर सभी को फ्रेंडशिप डे की बधाई भी दी है। बता दें, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में कार्तिक के अलावा नुसरत भरूचा और सनी सिंह निज्जर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज की गई थी।
को-एक्टर के साथ रिलेशनशिप को लेकर हैं चर्चा में
कार्तिक आर्यन इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' में बिजी हैं। इसमें उनके साथ सारा अली खान भी लीड रोल प्ले कर रही हैं। दोनों एक्टर्स काफी समय से अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में भी बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ डीनर पर स्पॉट किया जाता रहा है। दिल्ली में जब लव आज कल की शूटिंग चल रही थी तब भी दोनों को संग में कई बार स्पॉट किया जाता रहा है।
एक्ट्रेस ने 'कॉफी विद करण' में किया था खुलासा
सारा अली खान 'कॉफी विद करण' शो में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वे कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। तभी से अगर दोनों स्टार्स एक साथ देखे जाते हैं तो इनकी एक-दूसरे को डेट करने की खबर सामने आ जाती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।