Vicky Kaushal-Katrina Kaif के एज गैप को लेकर Kangana Ranaut ने दिया ये बड़ा बयान

Published : Dec 08, 2021, 05:21 PM ISTUpdated : Dec 08, 2021, 07:01 PM IST
Vicky Kaushal-Katrina Kaif के एज गैप को लेकर Kangana Ranaut ने दिया ये बड़ा बयान

सार

 कैटरीना कैफ 38 साल की हैं जबकि विक्की कौशल 33 साल के हैं। दोनों के उम्र में 5 साल का फासला है। बावजूद इसके दोनों का प्यार एक दूजे के लिए असीम है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के उम्र में भी लंबा फासला है। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। 

मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की जिंदगी अब बदलने वाली है। दोनों गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इनकी शादी के चर्चे हर जगह है। ये साल की पहली ऐसी शादी है जो इतने भव्य तरीके से हो रहा है।सोशल मीडिया पर इनके विवाह के खबरों की बाढ़ सी आ गई है। इस बीच कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी इनकी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कैटरीना और विक्की के एज गैप यानी उम्र के फासले को लेकर एक्ट्रेस ने पॉजिटिव कमेंट किया है। 

बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कैट-विक्की के बीच उम्र के अंतर को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने लिखा, 'जब हम बड़े हो रहे थे, हमने सफल अमीर पुरुषों की कम उम्र की महिलाओं से शादी करने की कई कहानियां सुनीं। औरतों के लिए अपने पति से अधिक सफल होना एक बड़े संकट के रूप में देखा गया था, एक निश्चित उम्र के बाद अपने से कम उम्र आदमी से शादी करना तो भूल जाओ, महिलाओं के लिए शादी करना ही असंभव था। भारतीय फिल्म उद्योग की अमीर और सफल महिलाओं को सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए देखकर अच्छा लगा। लैंगिक रूढ़िवादिता को फिर से परिभाषित करने के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों को बधाई।'

बता दें कि कैटरीना कैफ 38 साल की हैं जबकि विक्की कौशल 33 साल के हैं। दोनों के उम्र में 5 साल का फासला है। बावजूद इसके दोनों का प्यार एक दूजे के लिए असीम है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के उम्र में भी लंबा फासला है। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस एज को लेकर रची गई परिपाटी को तोड़ते रहते हैं। 

इधर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्री वेडिंग फंक्शन धूमधाम से मनाई जा रही है। 7 दिसंबर को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसस फोर्ट में संगीत सेरेमनी हुई। वहीं आज उनकी मेहंदी की ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है। 9 दिसंबर को बॉलीवुड के दोनों सितारे सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि शादी के बाद हनीमून मनाने कपल मालदीव जाएंगे।

और पढ़ें:

Katrina Kaif Vicky Kaushal Marriage: नई नवेली दुल्हन कैटरीना का विक्की के नए घर में होगा गृह प्रवेश!

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: धरी रह गई सिक्योरिटी, आखिर लीक हो ही गया कैटरीना की शादी का कार्ड

Sharmila Tagore Birthday:जब इस डर के चलते Kareena Kapoor की सास को हटवाने पड़े थे बिकिनी पोस्टर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

24 जनवरी की 7 बड़ी खबरें: ट्रंप का टैरिफ अल्टीमेटम, T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है PAK, मौनी रॉय से बदसलूकी
Border 2 एक्टर को करनी पड़ी मुंबई मेट्रो की सवारी, ये वीडियो हुए वायरल