
एंटरटेनमेंट डेस्क । कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म, भूल भुलैया 2 की बंपर सफलता का जश्न मना रहे हैं। दोनों ने देश भर में इस फिल्म का प्रचार किया है, वहीं कियारा ने इस दौरानकई जगहों पर चोरी की है। उन्होंने खुद आगे बढ़कर ये चोरी को कुबूल भी किया है। उन्होंने ये बात स्वीकार की है कि कुछ जगहों पर उन्होंने अपने sweet gestures से कार्तिक के फैंस को चुराया है। नेटफ्लिक्स के साथ एक इंटरव्यु के दौरान एक्ट्रेस ने कबूल किया है, वहीं कार्तिक ने इसकी पुष्टि की है, कि वह सच कह रही थी।
कियारा ने कुबूल की चोरी
रविवार को नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप शेयर किया। इसमें दिखाया गया है कि कियारा ने खुलासा किया कि कैसे उसने कार्तिक के फैंस को लुभाने की भरसक कोशिश की है। उसने कहा, "मैं उनके प्रशंसकों को अपनी तरफ खींच रही हूं। दूसरे दिन भी मैंने कार्तिक के प्रशंसकों में से एक को अपना फैन में बदलने की कोशिश की थी।
फॉलोअर्स बढ़ाने की कवायद कर रही एक्ट्रेस
कियारा ने आगे कहा, निश्चित ही वे कल मेरा फैनपेज खोलेंगे'।" कार्तिक ने यह भी कंफर्म किया है कि कियारा वास्तव में उनके प्रशंसकों को चुराने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा, "वह ऐसा बहुत करती है। हर बार मैं अपने फैंस को उससे बचाने की कोशिश करता हूं। वह जानबूझकर उनके सामने ऐसा करती है ताकि वे सुनें और सोचें कि वह कुछ ज्यादा ही खास है। वह उन्हें अपना फैन बना रही है।"
भूल भुलैया 2 न की 179 करोड़ रुपए की कमाई
भूल भुलैया 2 ( Bhool Bhulaiyaa 2) अक्षय कुमार और विद्या बालन ( Akshay Kumar and Vidya Balan) की 2007 की फिल्म का स्टैंडअलोन सीक्वल है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹179 करोड़ से अधिक की कमाई की है। वहीं कियारा इन दिनों वरुण धवन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग-जुग जीयो' (JugJugg Jeeyo) के प्रमोशन में बिजी हैं।
हाल ही में, कार्तिक और कियारा एक स्टेज पर नज़र आए थे। इस दौरान वरुण और दूसरे बिजनेस पार्टनर मौजूद थे।कियारा तो इस मंच पर जमकर थिरकतीदिखी थी। हालांकि कार्तिक ने अपना डांस स्टेप नहीं किया था।
और पढ़ें...
अपने ही बेटे के निशाने पर आए करन जौहर, यश को करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा का भी मिला साथ
बहू आलिया भट्ट को लेकर नीतू कपूर बोलीं - उसकी वजह से रणबीर भी काफी बदल गया है
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।