कोरोना की चपेट में आया ये सिंगर, 9 महीनों से है परिवार से दूर, जाना था मिलने

Published : Oct 16, 2020, 08:38 AM IST
कोरोना की चपेट में आया ये सिंगर, 9 महीनों से है परिवार से दूर, जाना था मिलने

सार

कोरोना महामारी से जहां पूरी दुनिया जूझ रही है वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है। कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ गए हैं। कई इसकी वजह से अपनी जान गवां चुके हैं तो कई इससे जंग जीतकर अपने परिवार में वापस लौट चुके हैं।

मुंबई. कोरोना महामारी से जहां पूरी दुनिया जूझ रही है वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है। कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ गए हैं। कई इसकी वजह से अपनी जान गवां चुके हैं तो कई इससे जंग जीतकर अपने परिवार में वापस लौट चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर कुमार सानू कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। 14 अक्टूबर को उन्हें परिवार से मिलने लॉस ऐंजेलिस जाना था। इस बीच उनको कोरोना हो गया तो प्लान कैंसिल करना पड़ा।

परिवार से मिलने जाना था US 

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि पूरे लॉकडाउन भर वो लगातार काम करते रहे हैं। करीब 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस ऐंजेलिस जाना था। कुमार सानू ने बताया था कि वो अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हैं। फाइनली 20 अक्टूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाएंगे। कुमार सानू ने यह भी कहा था कि दिसंबर में वाइफ का बर्थडे मनाकर मुंबई लौटेंगे, लेकिन अब लगता है कि कोरोना के चलते उनकी सारी प्लानिंग चौपट हो गई है। 

परिवार आएगा मुंबई!

हालांकि, कोरोना की वजह से उन्हें प्लान कैंसिल करने पड़े। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीएमसी ने वो फ्लोर सील कर दिया है, जिसमें कुमार सानू रहते हैं। लॉस ऐंजेलिस से उनकी पत्नी सलोनी ने बताया, अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वह यूएस आएंगी। फिलहाल सिंगर क्वॉरंटीन हैं। सलोनी ने कहा कि कुमार सानू उन लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।

PREV

Recommended Stories

Border 2 Teaser कितने बजे आएगा, जानिए सबसे पहले कौन कहां इसे देख पाएगा?
क्या 'पठान 2' में शाहरुख खान के साथ-साथ साउथ के इस सुपरस्टार की होने वाली है एंट्री?