Lata Mangeshkar का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क पहुंचा, भतीजे आदित्य देंगे मुखाग्नि

Published : Feb 06, 2022, 06:04 PM ISTUpdated : Feb 06, 2022, 06:25 PM IST
Lata Mangeshkar का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क पहुंचा, भतीजे आदित्य  देंगे मुखाग्नि

सार

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में रविवार 6 फरवरी को निधन हो गया। उन्होंने सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। लता जी की पार्थिव देह शिवाजी पार्क पहुंच चुकी है, जहां साढ़े 6 बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदित्य उन्हें मुखाग्नि देंगे। 

मुंबई। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में रविवार 6 फरवरी को निधन हो गया। उन्होंने सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। लता जी की पार्थिव देह शिवाजी पार्क पहुंच चुकी है, जहां साढ़े 6 बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदित्य उन्हें मुखाग्नि देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें अंतिम विदाई देने शिवाजी पार्क पहुंच चुके हैं। लता मंगेशकर की छोटी बहनें आशा और ऊषा मंगेशकर अंतिम यात्रा में उनके साथ रहीं। दोनों के चेहरे पर दीदी को खोने का गम साफ झलक रहा था। 

इससे पहले, सेना के जवान लता जी (Lata Mangeshkar) के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर घर से बाहर लाए। इसके बाद आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजे सेना के ट्रक में रखकर शिवाजी पार्क ले जाया गया। मुंबई के हजारों लोग लता ताई को अंतिम विदाई देने सड़कों पर उतर आए। 

21 साल पहले मिला था भारत रत्न :
लता मंगेशकर को 2001 में संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान दिए गए, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के सम्मान भी शामिल हैं। 92 साल की लता जी (Lata Mangeshkar) ने 36 भाषाओं में करीब 30 हजार गाने गाए, जो किसी भी गायक के लिए एक रिकॉर्ड है। करीब 1000 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी। 

लता जी को गाते हुए हो गए थे 80 साल : 
स्वर साम्राज्ञी की उपाधि से सम्मानित लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को बॉलीवुड में गाते हुए 80 साल पूरे हो चुके थे। भारत रत्न से सम्मानित 92 साल की लता मंगेशकर ने ये बात खुद दिसंबर, 2021 में फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था- 16 दिसंबर 1941 को, ईश्वर का, पूज्य माई और बाबा का आशीर्वाद लेकर मैंने रेडियो के लिए पहली बार स्टूडियो में 2 गीत गाए थे। आज इस बात को 80 साल पूरे हो रहे हैं। इन 80 सालों में मुझे जनता का असीम प्यार और आशीर्वाद मिला है, मुझे विश्वास है कि आपका प्यार, आशीर्वाद मुझे हमेशा यूं ही मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें : 

Lata Mangeshkar Passes Away: कोरोना के बाद निमोनिया ने ली लता मंगेशकर की जान, हमेशा के लिए मौन हुई सुरीली आवाज

Lata Mangeshkar की बचपन से लेकर जवानी तक की देखें अनदेखी तस्वीरें, जो बेशकीमती यादों से है लिपटी

Lata Mangeshkar ने अपनी इस कीमती चीज का करवाया है बीमा, इंश्योरेंस की लिस्ट में ये सितारे भी शामिल

Deepika Padukone संग रोमांस करने वाले एक्टर ने कहा- नहीं पता था कि फिल्म में इस हद तक बोल्ड सीन होंगे, PHOTOS

Puja Banerjee Birthday: 15 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गई थी पूजा बनर्जी, जानें कैसे पहुंची इस मुकाम तक

Abhishek Bachchan Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक बच्चन, पर पत्नी Aishwarya Rai उनसे कहीं आगे

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

National Youth Day: सफलता के लिए जरुरी जुनून, हर युवा को एक बार देखनी चाहिए ये 5 फिल्में
Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी