- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Puja Banerjee Birthday: 15 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गई थी पूजा बनर्जी, जानें कैसे पहुंची इस मुकाम तक
Puja Banerjee Birthday: 15 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गई थी पूजा बनर्जी, जानें कैसे पहुंची इस मुकाम तक
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja banerjee) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 6 फरवरी 1987 में कोलकाता में इनकी पैदाइश हुई थी। पूजा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत 'कहानी हमारे महाभारत' से की थी। टीवी पर पौराणिक किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में बेहद ही ग्लैमरस हैं। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं। जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। पूजा बनर्जी ने हाल ही में अपने पति से दोबारा शादी करके सुर्खियों में आ गई थीं। आइए जानते हैं अदाकारा से जुड़े कुछ दिलचस्प बातों के बारे में....

पूजा बनर्जी ने नवंबर 2021 में एक्टर कुणाल वर्मा से शादी रचाई। हालांकि इनकी शादी पहले भी हो चुकी थी। अप्रैल 2020 में उन्होंने कोर्ट मैरेज किया था। इसी महीने में वो धूमधाम से शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना की वजह से इन्होंने शादी टाल दी थी। लेकिन जैसे ही कोरोना का प्रकोप खत्म हुआ उन्होंने 16 नवंबर को धूमधाम से गोवा में सात फेरे लिए।
अदाकारा ने जब धूमधाम से शादी कर रही थी तो इसका गवाह उनका एक साल का बेटा भी बना। पढ़कर हैरान रह गए ना। दरअसल पूजा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। 9 अक्टूबर, 2020 को बेटे कृशिव को जन्म दिया था। वो कोर्ट मैरेज करने के छह महीने बाद बच्चे को जन्म दी थी।
एक सेट पर कुणाल और पूजा की मुलाकात हुई थी। अदाकारा ने एक शो में बताया था कि एक शो में मैं लीड रोल में थी। उस दौरान कुणाल स्क्रीनिंग देने पहुंचा। इसे देखते ही मुझे प्यार हो गया था। वो बहुत ही क्यूट लग रहा था। मुंबई में जब मेरा कोई नहीं था तब उन्होंने ही मुझे सहारा दिया।
15 साल की उम्र में पूजा बनर्जी घर छोड़कर भा गई थीं। एक टॉक शो के दौरान पूजा ने बताया कि उस उम्र में मुझे प्यार हो गया था। ऐसा लगा कि यही मेरी सारी दुनिया है। इसलिए घर छोड़कर उसके साथ चली गई थी। लेकिन वो चला नहीं। हालांकि उन्हें इस बात का कोई रिग्रेट नहीं हैं।
घर छोड़ने के बाद पूजा अपने घर नहीं गई थी। बल्कि मुंबई में रहकर स्ट्रगल की। उन्होंने मन बना लिया था कि जिस वजह से मेरे पापा को शर्मिंदगी हुई है उसे मैं अपने एचिवमेंट से दूर करूंगी। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुणाल से हुई थी।
पूजा ने टीवी जगत में कई सारे शो किए। उनकी पहचान 'देवो के देव महादेव' से बनी। वो पार्वती का किरदार निभाकर हर घर में पहुंच गई। उनके लाखों फैंस हैं।
पूजा बनर्जी उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब मैं 10वीं क्लास में थी और एक मूवी में काम करने वाली थी। इस दौरान अंकल (मेरे डैड) के दोस्त ने गलत किया था। उस वक्त पूजा की उम्र 13 या 14 साल की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा कई धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। कहानी हमारे महाभारत की, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, किस देश में है मेरा दिल,सर्वग्गन सम्पन्न और देवो के देव महादेव सीरियल में काम किया। इसके अलावा झलक दिखला जा और कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा में भी दिखाई दी थी।
इसके अलावा पूजा बनर्जी ने कई बंगाली फिल्में की। तेलगु और नेपाली मूवी में भी वो अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं उन्होंने 3 देव में आइटम सॉन्ग किया था।
और पढ़ें:
LATA MANGESHKAR HEALTH: लता मंगेशकर से अस्पताल में मिलीं बहन आशा भोसले, बोलीं- दीदी की तबीयत स्थिर
Lata Mangeshkar की बचपन से लेकर जवानी तक की देखें अनदेखी तस्वीरें, जो बेशकीमती यादों से है लिपटी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।