- Home
- Entertainment
- 'दृश्यम 3' की सुनामी में 'हनुमान अंश' और 'द वन' की लंबी छलांग, जानें रविवार को कितनी हुई कमाई?
'दृश्यम 3' की सुनामी में 'हनुमान अंश' और 'द वन' की लंबी छलांग, जानें रविवार को कितनी हुई कमाई?
अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके आते ही पहले से चल रहीं फिल्मों पर असर पड़ा है। हालांकि, 'हनुमान अंश', 'द वन' और 'द पैराडाइज' ने हार नहीं मानी है। जानिए रविवार को किस फिल्म का कैसा हाल रहा?

'दृश्यम द कन्क्लूजन' को तीसरे दिन कितनी बड़ी ग्रोथ मिली?
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने तीसरे दिन यानी रविवार को भारत में लगभग 61 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले शनिवार को फिल्म की कमाई 53.50 करोड़ रुपए रही थी। यानी अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 14 फीसदी की ग्रोथ मिली। तीन दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं भारत और वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन क्रमशः 211.80 करोड़ रुपए और 272.80 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें : Drishyam Real Story: क्या थी वो सच्ची घटना, जिससे निकली 'दृश्यम' की दिमाग हिलाने वाली कहानी!

'द वन' को मिली सबसे ज्यादा ग्रोथ
रविवार को सबसे ज्यादा ग्रोथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' को मिली। दूसरे शनिवार के कलेक्शन (2 करोड़ रुपए) के मुकाबले फिल्म ने दूसरे रविवार 62.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की और 3.25 करोड़ रुपए कमा डाले। अगर 'दृश्यम 3' से तुलना करें तो 'द वन' ने इसके मुकाबले 4 गुना से ज्यादा ग्रोथ हासिल की है। 10 दिन बाद फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 62.10 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 73.79 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दीपक कुमार मिश्रा निर्देशित यह फिल्म ग्रॉस 80.79 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
'हनुमान अंश' 59वें दिन भी मजबूती से टिकी
7 अगस्त को रिलीज हुई नीम करोली बाबा की बायोपिक 'हनुमान अंश' ने 59वें दिन यानी 9वें रविवार को भी मजबूती दिखाई और लगभग 3 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर डाला। यह 58वें दिन के मुकाबले 42.9 फीसदी ज्यादा है। यानी 'दृश्यम 3' की तुलना में 'हनुमान अंश' ने लगभग 3 गुना से ज्यादा ग्रोथ हासिल की। 59 दिन बाद 'हनुमान अंश' का भारत में नेट कलेक्शन 324.73 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 383.56 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में फिल्म ने 423.26 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें : अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने 3 दिन में ही मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को पछाड़ा, जानें दोनों मूवीज की कमाई
'द पैराडाइज' ने भी दिखाई हल्की सी ग्रोथ
नानी स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'द पैराडाइज' ने भी दूसरे रविवार यानी रिलीज के 11वें दिन कुछ तेजी दिखाई। हालांकि, यह ग्रोथ मामूली है। फिल्म ने 11वें दिन लगभग 2.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो इसके 10वें दिन के कलेक्शन (2 करोड़ रुपए) के मुकाबले सिर्फ 5 फीसदी ज्यादा है। 11 दिन में श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट 115.10 करोड़ रुपए और ग्रॉस 135.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 166.80 करोड़ रुपए हो गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।