लता मंगेशकर स्मृति शेष : पहली कमाई में मिले थे मात्र ₹25, स्टेज परफॉर्मेंस से हुई थी शुरुआत

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले 28 दिनों से मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। वे 92 साल की थी। वे पिछले 29 दिनों से मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थी।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2022 5:02 AM IST / Updated: Feb 06 2022, 10:33 AM IST

नई दिल्ली :  स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है. भारत रत्‍न' से सम्‍मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। हम आपको स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से जुड़ा जो किस्सा बताने जा रहे हैं वो आप शायद ही जानते होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें मंच पर पहली बार गाने के लिए केवल ₹25 मिले थे। यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।

उन्होंने बताया था कि पहली बार मंच पर गाने के लिए उन्हें मैच ₹25 मिले थे और ऐसे ही वह अपने जीवन की पहली कमाई मांगती हैं आपको बता दें कि संगीत की मलिका ने 1942 में पहली बार मराठी फिल्म इतिहास आल के लिए गाना गाया था और उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। छह दशक से हिंदुस्तान की आवाज लता जी ने 36 से ज्यादा भाषाओं में करीब 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।

Latest Videos

भारत रत्न और चार राष्ट्रीय पुरस्कार....
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अब तक भारत के तीनों सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं। लता मंगेशकर 1974 में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय थीं। 

मध्य प्रदेश से नाता
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में हुआ था, उनका पहले हेमा था। हालांकि जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था।

यह भी पढ़ें-  नहीं रही लीजेंड सिंगर Lata Mangeshkar, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मोदी का ट्वीट इस खालीपन को नहीं भर सकते
Lata Mangeshkar की बचपन से लेकर जवानी तक की देखें अनदेखी तस्वीरें, जो बेशकीमती यादों से ह
 Puja Banerjee Birthday: 15 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गई थी पूजा बनर्जी, जानें कैसे पहुंची इस मुकाम तक

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh