अर्जुन कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, ट्रोलर्स बोले- 'कोट का बटन तो बंद कर लो'

Published : Jun 30, 2022, 03:00 PM IST
अर्जुन कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, ट्रोलर्स बोले- 'कोट का बटन तो बंद कर लो'

सार

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीते कुछ दिनों से पेरिस में थे। बीती रात दोनों अपने वेकेशन से वापस लौटे तो मुंबई एयरपोर्ट पर पपराज़ी ने उन्हें कैप्चर किया। इस दौरान का वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका को उनके आउटफिट्स के लिए बुरी तरह ट्रोल किया...

एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन पेरिस में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर वे अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ वेकेशन पर थे। वहां से उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। बीती रात ही दोनों एक्टर्स मुंबई वापस लौटे, जहां मलाइका ओवरसाइज्ड पैंट-सूट में नजर आईं। अब सोशल मीडिया पर दोनों का एक एयरपोर्ट वीडियो वायरल है जिसे देखकर कई यूजर्स मलाइका को उनके आउटफिट्स के लिए ट्रोल कर रहे हैं। 

यूजर्स ने पूछा हर जगह शो ऑफ करना जरूरी है क्या?
एक यूजर ने लिखा, 'दोनों ने एक दूसरे के कपड़े पहन लिए।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या मुंबई में बर्फ गिर रही है जो ये लोग हुडी और जैकेट पहने हुए हैं?'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बटन बंद कर सकती हो मलाइका, हर जगह शो ऑफ क्यों करना है?' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'लगता है मलाइका पेरिस में ही सूट की शर्ट भूल आईं।'

 

मलाइका को प्रोटेक्ट करते नजर आए अर्जुन
वहीं दूसरी तरफ वीडियो के अंत में दोनों को एयरपोर्ट पर देखकर फैंस की भीड़ जमा हो गई। वहां मलाइका और अर्जुन के साथ सेल्फी लेने के लिए काफी लोग जुट गए। ऐसे में अर्जुन मलाइका को प्रोटेक्ट करते भी नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने पब्लिक को पीछे जाने के लिए कहा और मलाइका को अपने हाथों से कवर कर लिया। सोशल मीडिया पर कपल का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऑफिशियली अनाउंस किया था।

'एक विलन रिटर्न्स' के प्रमोशन पर जुटेंगे अर्जुन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अगले महीने अर्जुन कपूर की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' रिलीज होने जा रही है। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया के अपोजिट नजर आएंगे। दोनों के अलावा फिल्म में  जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी होंगे। अर्जुन अब इस फिल्म के प्रमोशन पर जुटेंगे। इसके अलावा उनके पास 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' नाम की दो फिल्में भी हैं।

और पढ़ें...

दिशा ने शेयर किया 'एक विलेन रिटर्न्स' का नया पोस्टर, टाइगर की मम्मी बोलीं- 'शानदार लग रही हो..'

ऑस्कर इन्विटेशन पाने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं काजोल, जानिए कब-कब भारतीयों ने ऑस्कर में लहराया परचम

सबा आजाद संग डेटिंग की खबरों के बीच इस एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन को कहा, 'वाइब तेरी मेरी दिल दियां'
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shah Rukh Khan Most Expensive Cars: SRK की 6 सबसे महंगी कारें, कुल कीमत फिल्मों के बजट से ज्यादा!
Aakhri Sawal Collection Day 1 : संजय दत्त की सबसे डिजास्टर मूवी, पहले दिन ही पिटी 'आखिरी सवाल'!