Mika Singh ने बताई शादी ना करने की वजह, कहा- लड़कियों का चाय की ट्रे लाना पसंद नहीं

Published : Jun 12, 2022, 10:03 PM ISTUpdated : Jun 14, 2022, 02:15 PM IST
Mika Singh ने बताई शादी ना करने की वजह, कहा- लड़कियों का चाय की ट्रे लाना पसंद नहीं

सार

  Swayamvar Mika Di Vohti : मीका सिंह ने कहा कि वह अपने फैमिली द्वारा लाए गए तकरीबन 100 रिश्तों को ठुकरा दिया गया था। मीका सिंह ने कहा, " इन 100 लड़कियों में से किसी को भी नहीं देखा था, क्योंकि यह देखकर बुरा लगता...कि लड़की चाय की ट्रे लेकर आती है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Swayamvar Mika Di Vohti : बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वे टीवी शो के जरिए अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। मीका सिंह के स्वयंवरकी चर्चा ज़ोर शोर से जारी है। वे रियलिटी शो में 12 युवतियों में से अपनी मनपसंद दुल्हनियां चुनेंगे। मीका सिंह ने अब तक शादी नहीं करे की वजह भी सबको बताई है। 

मीका सिंह ने कहा कि वह अपने फैमिली द्वारा लाए गए तकरीबन 100 रिश्तों को ठुकरा दिया गया था। मीका सिंह ने कहा, " इन 100 लड़कियों में से किसी को भी नहीं देखा था, क्योंकि यह देखकर बुरा लगता...कि लड़की चाय की ट्रे लेकर आती है, फिर आप...उससे सवाल जवाब करते हैं। इसके बाद आप कहते हैं कि वह आपको पसंद नहीं है।" मीका सिंह ने कहा कि "किसी भी लड़की को ठुकराने से पहले मैंने खुद को उनके लिए ठुकरा दिया।"


स्वयंवर रचाने जा रहे मीका सिंह 
मीका सिंह तकरीबन 45 साल के हो चुके हैं। अब वे स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। इसमें 12 युवतियां पार्टीसिपेट कर रही हैं। इस बारे में मीका ने बताया है कि पहले भी उन्हें ऐसे शो के लिए ऑफर आया था, लेकिन उस समय  उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था, लेकिन अब उम्र के इस पड़ाव में उन्हें लगता है कि यही सही टाइम है। 

 सिंगर और विवादों का गहरा संबंध
अब देखना होगा की मीका सिंह को कौन सी लड़की पसंद आती है। यदि इसमें कोई विवाद हुआ तो फिर बड़ी मुश्कल हो जाएगी, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सिंगर के साथ पहले भी कई विवाद जुड़ चुके हैं। मीका सिंह वैसे तो राखी सावंत को सरेआम किस कर चुके हैं। बिपासा बसु के साथ भी कुछ इस तरह की घटना की वजह से भी सुर्खियों में रह चुके हैं। दरअसल मीका सिंह ने एक समय अपने गालों पर लिपस्टिक के निशान को एक्ट्रेस बिपाशा बसु का किस बताया था, इसके बाद भी काफी हंगामा हुआ था। हालांकि इसके बाद सिंगर ने स्पष्ट किया था कि ये किस कपिल शर्मा शो में दादी ने किया था।

और पढ़ें...

TV की सीता ने मां बनने के लिए किया 5 साल तक संघर्ष, लाखों रुपए खर्च किए तब कहीं हुआ बेटी का जन्म

नयनतारा और विग्नेश ने शादी के तुरंत बाद की एक बड़ी गलती, अब बोले- हमें माफ़ कर दो

मॉल की पार्किंग में मिली 19 साल के टिकटॉक स्टार की लाश, कुछ घंटे पहले ही मौत को लेकर लिखी थी यह बात

7 साल के सबसे बुरे दौर में अक्षय कुमार, रिपोर्ट कार्ड में देखें 2021 तक कैसे रहे बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol की बॉर्डर 2 का रन टाइम कितना, ये हैं 4 सबसे लंबी वॉर ड्रामा फिल्में
Border 2 का 'संदेशे आते हैं' ही नहीं ये 8 गाने जगाते देशभक्ति की लौ, Republic Day को बनाएंगे खास