Laal Singh Chaddha में Aamir Khan की मां का रोल निभा रही ये एक्ट्रेस, उम्र में उनसे 16 साल छोटी

Published : Nov 20, 2021, 01:24 PM ISTUpdated : Nov 20, 2021, 01:25 PM IST
Laal Singh Chaddha में Aamir Khan की मां का रोल निभा रही ये एक्ट्रेस, उम्र में उनसे 16 साल छोटी

सार

आमिर खान (Aamir Khan) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट करीना कपूर काम कर रही हैं। फिल्म में एक और एक्ट्रेस काम कर ही है, जिसने आमिर खान की मां का रोल किया है।

मुंबई। आमिर खान (Aamir Khan) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट करीना कपूर काम कर रही हैं। फिल्म में एक और एक्ट्रेस काम कर ही है, जिसने आमिर खान की मां का रोल किया है। खास बात ये है कि ये एक्ट्रेस उम्र में आमिर खान से 16 साल छोटी है। आमिर खान की उम्र जहां 56 साल है, वहीं उनकी मां का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अभी सिर्फ 40 साल की है। 

आखिर कौन है वो एक्ट्रेस :
 फिल्म में आमिर खान की मां का रोल उनसे 16 साल छोटी एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) निभा रही हैं। मोना सिंह आमिर खान के साथ फिल्म '3 इडियट्स' में भी काम कर चुकी हैं। इसमें उन्होंने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा में मोना सिंह और आमिर खान के बीच उम्र का फासला दोनों के किरदारों पर ज्यादा असर नहीं डालेगा। मोना सिंह लाल सिंह चड्ढा में फॉरेस्ट गंप में निभाए गए एक्ट्रेस सैली फील्ड के रोल को निभाएंगी।

'फॉरेस्ट गम्प' का ऑफिशियल रीमेक : 
आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का ऑफिशियल रीमेक है।  'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं लाल सिंह चड्ढा को को अतुल कुलकर्णी ने लिखा है। आमिर के साथ करीना की ये तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों 'थ्री इडियट्स' और 'तलाश' में साथ काम कर चुके हैं। आमिर इस फिल्म में 'लाल सिंह चड्ढा' का रोल प्ले कर रहे हैं। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग चंडीगढ़, जैसलमेर और हिमाचल प्रदेश में हुई है। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह, पंकज त्रिपाठी और मानव गोहिल भी नजर आएंगे।

ऐसी है लाल सिंह चड्ढा की कहानी : 
लाल सिंह चड्ढा फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चौहान ने किया है। ये फिल्म मानसिक रूप से परेशानी झेल रहे एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो कई ऐतिहासिक घटनाक्रमों का गवाह बनता है। इस फिल्म में देश में लगे आपातकाल, 1984 दंगे, ऑपरेशन ब्लू स्टार, 1983 वर्ल्ड कप की जीत समेत, राम मंदिर आंदोलन और भी कई सारे घटनाक्रम देखने को मिलेंगे, जिन्होंने देश की दिशा और दशा बदल दी।  

ये भी पढ़ें -
आखिर क्यों रात में सोने से पहले पत्नी Aishwarya Rai से माफी मांगते है Abhishek Bachchan, अजीब है वजह

Zeenat Aman Birthday: वो हीरोइन जिसने बॉलीवुड में लगाया बोल्डनेस तड़का, हिलाकर रख दिया था सबकुछ

Zeenat Aman Birthday: सच्चे प्यार के लिए तरसती रही हीरोइन, 2 शादी की लेकिन दोनों पतियों ने दिए जख्म

बिना मेकअप और अजीबोगरीब हालत में नजर आई Malaika Arora, इधर पापा-चाची संग दिखी Karisma Kapoor

किसी को भनक लगे बिना 10 साल छोटे इस शख्स के साथ Preity Zinta ने रचाई थी शादी, अब ऐसे बनी मां


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 का 'संदेशे आते हैं' ही नहीं ये 8 गाने जगाते देशभक्ति की लौ, Republic Day को बनाएंगे खास
Border 2 एक्ट्रेस आईं वरुण धवन के सपोर्ट में, क्या कहना चाहती हैं इशिका गगनेजा